केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, एमपी और पंजाब से दिल्ली आने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली  24 फरवरी 2021। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने केंद्र सरकार के साथ-साथ दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी की भी चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है। इस बाबत निर्णय लिया गया है कि महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के यात्रियों को दिल्ली में प्रवेश के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। यह नियम आगामी 26 फरवरी से अगले महीने 15 मार्च तक लागू होगा।

वहीं, कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर दिल्ली सरकार द्वारा लोकनायक अस्पताल में एक और विशेष कोरोना वार्ड बनाने की तैयारी है। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, पंजाब और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मिले स्ट्रेन का अगर दिल्ली में कोई मामला आता है तो इन मरीजों को यूके स्ट्रेन वाले मरीजों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में रखा जाएगा। साथ ही संख्या बढ़ने की संभावना के तहत एक और विशेष वार्ड भी बनाए जाने की तैयारी है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में अभी तक नए स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर पहले से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नए स्ट्रेन से मुकाबले के लिए दिल्ली में पर्याप्त इंतजाम हैं और डाक्टर भी कोरोना के बदले स्वरूप के आधार पर खुद को तैयार कर चुके हैं। वहीं, दिल्ली के लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह उन राज्यों में जाने से बचे जहां कोरोना के नए स्ट्रेन मिल रहे हैं।

वहीं, दिल्ली में पालम स्थिति इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम तक ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, यूरोप और पश्चिम एशियाई देशों से आए करीब तीन हजार यात्रियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई। इनमें से पांच को कोरोना संक्रमित पाया गया। दरअसल कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय दिशानिर्देश जारी किए हैं जिनके तहत विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखने को कहा गया है। नए निर्देशों के मुताबिक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने आइजीआइ एयरपोर्ट पर यात्रियों की कोरोना जांच के लिए अतिरिक्त जांच काउंटर लगाए हैं व 200 अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया है।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान बजट : सीएम अशोक गहलोत ने पेश किया बजट, अगले साल से कृषि बजट अलग से होगा पेश, जानें कौन-कौन सी नई घोषणाएं हुईं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  जयपुर 24 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री गहलोत राजस्थान का 2021-22 का बजट पेश कर रहे हैं। उनका अब तक का बजट भाषण कृषि, हेल्थ और एजुकेशन पर फोकस है। गहलोत ने अगले साल से राज्य का कृषि बजट अलग से पेश करने का ऐलान किया है। इसके […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान