क्रिसमस के दिन होने जा रही है गौहर खान की शादी, जैद दरबार की बनेंगी दुल्हनिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिग बॉस फेम गौहर खान और इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार की शादी की डेट सामने आ गई है। दोनों 25 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। खुद गौहर ने सोशल मीडिया पर शादी के डेट के साथ मंगेतर जैद के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी। कोरोना काल के चलते गौहर-जैद की शादी में केवल परिवार ही शामिल हो रहा है।

निकाह के लिए रॉयल वेन्यू चुना

गौहर और जैद मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निकाह करने वाले हैं। इससे पहले कपल अपना प्री-वेडिंग शूट करवाने पुणे पहुंचे थे। प्री वेडिंग शूट के लिए पुणे का जाधवगढ़ होटल फाइनल किया गया।​​​​​​​ गौहर खान चाहती थीं कि उनका प्री वेडिंग शूट किसी रॉयल जगह में हो जिसके चलते​​​​​​​ इस वेन्यू को चुना गया।

22 दिसम्बर से शुरू होंगी शादी की रस्में

गौहर खान और जैद दरबार की शादी रस्में दो दिन पहले 22 दिसम्बर से शुरू होंगी। इस शादी में गौहर और जैद के परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो सकेंगे। मेहमानों की कटौती कोरोना महामारी को देखते हुए की गई है। शादी से पहले गौहर, जैद के साथ दुबई वेकेशन एंजॉय करने भी गईं थीं। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Leave a Reply

Next Post

भूपेश राज में धान पैदावार का रकबा भी बढ़ रहा है और नये किसान भी : विकास तिवारी

शेयर करे रमन राज में धान का रकबा भी कम हो रहा था और किसान पलायन करने और आत्महत्या करने को मजबूर थे भूपेश राज में प्रदेश के किसानों के सुख को देख  भाजपा-आरएसएस के नेता सदमे में है देश में एकमात्र पच्चीस सौ रूपये धान समर्थन मूल्य देने वाली […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड