पुरानी रंजिश को लेकर कटघोरा में फायरिंग, लोगों में मचा हड़कंप, एक आरोपी हिरासत में

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 25 सितंबर 2025। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। हमलावर ने घर और दुकान पर गोली चलाई। इस घटना में मौके पर एक कारतूस गिरा मिला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक घटना का कारण अज्ञात है। मकान मालिक वसीम मेमन ने बताया कि वह घर के अंदर था इस दौरान दो गोली चलने की आवाज आई, उसे अनहोनी होने की आशंका हुई और वह घर से बाहर निकला। गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। एक गोली घर के शटर पर लगी। वहीं, दूसरी गली अंदर के मुख्य द्वार पर लगी। गोली चलाने वाले दो लोग थे जो बाइक पर सवार होकर आए हुए थे। वसीम मेमन ने बताया कि उसके छोटे भाई का कोर्ट में मामला चल रहा है। इसके बाद से विवाद की स्थिति बनी हुई है आशंका जताई जा रही है कि उसे ही जुड़े कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे और पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रहे। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले, 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 4 जिलों में खुलेंगे NDPS थाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 25 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दाड़ेल ने प्रेस ब्रीफिंग में फैसलों की विस्तृत जानकारी साझा की। सबसे अहम निर्णय अफीम […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प