‘पार्टी का उद्देश्य जनता का कल्याण’, जानिए स्थापना दिवस पर क्या बोले राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। कांग्रेस आज अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत निर्माण की दिशा में काम किया है और यह पार्टी संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित है। कांग्रेस गुरुवार को अपने स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में एक विशाल रैली करने जा रही है और इसे औपचारिक रूप से पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कांग्रेस का उद्देश्य
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जनता का कल्याण और देश के लोगों की प्रगति है। कांग्रेस, संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए। खरगे ने पोस्ट में लिखा कि ‘हमें इस बात पर गर्व है कि बीते 138 सालों में हमने पूरी ईमानदारी से ऐसा भारत बनाने के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं।’ पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘उन्हें गर्व है कि वह कांग्रेस जैसे संगठन का हिस्सा हैं, जिसका आधार सच्चाई और अहिंसा है और प्रेम, सम्मान और समानता इसके स्तंभ हैं। वहीं देशभक्ति इसकी छत है।’ बता दें कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार का आज आगाज कर रही है। इसके लिए महाराष्ट्र के नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ रैली का आयोजन किया जा रहा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को बताया कि रैली में पार्टी भाजपा की हार और बदलाव का संदेश देगी। बता दें कि नागपुर की रैली को सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक शुरू

शेयर करेप्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी ने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी प्रदेश प्रभारी ,सह प्रभारी सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी गण का धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय पदाधिकारी गण की बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि आप सब की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण