‘थलाइवी’ के लिए कंगना ने बढ़ाया था 20 किलो वजन: पहले जैसा फुर्तीलापन पाने के लिए सुबह जागकर जॉगिंग कर रहीं कंगना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बॉलीवुड जगत में फिलहाल कंगना ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लगातार खबरों में हैं। कुछ महीनों से अपने बयानों की वजह से कंगना ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, इसके बाद उनके मुंबई स्थित घर पर हुई बीएमसी की कार्रवाई के बाद एक्ट्रेस की तरह काफी कैमरे आ गए। इसके बाद एक्ट्रेस ने थलाइवी की शूटिंग और लुक की वजह से से फैंस को दिल जीत लिया, इसके बाद उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर ने कंगना को चर्चा का विषय बनाया। अब एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस के बारे में एक खुलासा किया है, जो बताया है कि एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के लिए कितनी डेडिकेटेड हैं।

दरअसल, अभी कंगना, तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की बायोपिक के लिए शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उन्हें जयललिता के जीवन के आधार पर उन्हें अपने लुक में काफी बदलाव करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने रोल के रियलस्टिक बनाने के लिए अपनी फिटनेस में भी काफी बदलाव किया था और अपना वजन बढ़ाया था। आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक्ट्रेस ने जयललिता के रोल के लिए पहले 20 किलो वजन बढ़ाया था और एक्ट्रेस फिर से इसे कम करने के लिए तैयार है। अब फिर से कंगना बॉडी ट्रांसफोर्मेशन करने जा रही हैं।

अब कंगना ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी फिटनेस के साथ कितने एक्सपेरिनमेंट किए थे। उन्होंने ट्विटर पर योगा करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में बताया है कि उन्होंने शूटिंग के लिए 20 लाख रुपये खर्च किए थे। उन्होंने बताया, ‘मैंने थलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था, और अब जब फिल्म पूरी होने वाली है, मुझे भी अपने पुराने साइज में वापस आना पड़ेगा। जल्दी उठ जॉगिंग करने जाना पड़ेगा, मेरे साथ कौन-कौन है? ‘ 

https://www.instagram.com/p/B5NEoOOFZXM/?utm_source=ig_web_copy_link

साथ ही एक्ट्रेस ने जयललिता जैसा दिखने के लिए अपने लुक को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट किए हैं। एक्ट्रेस के फेस को लेकर भी चेंज किए गए थे और अलग तरीके से इसे शूट किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस से बचना है तो रोज धोएं कपड़े से बने मास्क

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कपड़े से बने मास्क वायरस से बचाने में कारगर हैं, लेकिन उन्हें हर उपयोग के बाद उच्च तापमान पर रोज धोना जरूरी है। ऐसा करने पर ही ये मास्क सार्स कोव-2 जैसे वायरस से बचाव कर सकता है, जो कि कोविड-19 संक्रमण का कारण बनता है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप