मुम्बई में इंडिया फेम अवार्ड्स 2021 का भव्य आयोजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / -अनिल बेदाग़-

मुंबई 01 नवंबर 2021। पिछले 3 वर्षों से लगातार अनोखे पेजेंट शो इंडिया ब्रेनी ब्यूटी का सफल आयोजन करती आ रही अर्चना जैन ने मुम्बई के सेंट रेजिस होटल में इंडिया फेम अवार्ड्स 2021 का भव्य और शानदार आयोजन किया, जहां फिल्मी सितारों, टीवी स्टार्स से लेकर दिग्गज उद्योगपतियों तक का मेला लग गया। गायत्री मंत्र से इंडिया फेम अवार्ड की शुरुआत हुई। सिमरन आहूजा में अपनी बेहतरीन एंकरिंग से सबका दिल जीत लिया।    यहां काफी सेलेब्रिटीज़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी जिनमें विश्वजीत प्रधान, डेलनाज ईरानी, शायना एनसी, सुपर मॉडल शॉवर अली, ऎक्ट्रेस नायरा बनर्जी, सूर्यवंशी फेम ऎक्ट्रेस निहारिका रायजादा, सिद्धार्थ निगम, चिंकी मिन्की, मिक्की मेहता का नाम उल्लेखनीय है।      डॉ अर्चना जैन, राबिया पटेल ने इंडिया फेम अवार्ड्स से बहुत सारी ऐसी हस्तियों को नवाजा, जिन्होंने लाइफ में काफी कुछ हासिल किया है। उनमें एक्टर्स, बिज़नसमैन, सोशल वर्कर्स, फैशन मॉडल सहित कई क्षेत्र के लोग थे।    इंडिया फेम अवार्ड्स 2021 से विश्वजीत प्रधान, डेलनाज ईरानी, शायना एनसी, सुपर मॉडल शॉवर अली, ऎक्ट्रेस नायरा बनर्जी, सूर्यवंशी फेम ऎक्ट्रेस निहारिका रायजादा, सिद्धार्थ निगम, चिंकी मिन्की, मिक्की मेहता, डॉ राकेश अग्रवाल, श्याम सिंघानिया (बिज़नस लीडरशिप अवार्ड) विकास मित्तल, डॉ रेखा चौधरी, सचिन कुमार, सोशल एक्टिविस्ट ज्योत्स्ना मेहता, कवियित्री मंजू, भावेश संघवी, अभिषेक निगम, अनिल काशी मुरारका, विशाल रहेजा, अमित त्यागी (बेस्ट एडिटर आजतक), मधु लोखाटिया, वाणी विजू, एकता मारू को सम्मानित किया गया। देवब्रत गुहा, डेंटिस्ट डॉ प्रेमा जे शिरसगर, अंजली झवेरी संघवी, दीप्ति श्रीमंकर, पूजा गगवानी, अलीफिया नेटरवाला, डॉ शबीना शेख, खंजना कवन मोटा, मुनीरा बगसरावाला, श्रेयन्स जैन, हिना पटेल, ईशा नार्वेकर, नमित अनुभव अग्रवाल को भी इस अवार्ड से नवाजा गया।   विश्वजीत प्रधान ने अर्चना जैन को इतने अच्छे अवार्ड फंक्शन के आयोजन के लिए मुबारकबाद पेश की और कहा कि 2 साल बाद इस तरह के हॉल में हम सब इकठ्ठा हुए हैं। यह एक भव्य प्रोग्राम रहा। डेलनाज ईरानी ने कहा कि अवार्ड किसी भी कलाकार के लिए हौसला अफजाई का बेहतरीन माध्यम होते हैं। मुझे बेहद खुशी है कि अर्चना जैन ने मुझे एंटरटेनर ऑफ द डिकेड का इंडिया फेम अवार्ड दिया।नायरा बनर्जी और निहारिका रायजादा ने भी डॉ अर्चना जैन का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मुझे यहां बुलाने के लिए उनका दिल से धन्यवाद। मिक्की मेहता ने कहा कि अर्चना जैन जिस तरह के प्रोजेक्ट्स कर रही हैं, वह अद्भुत है। वह बहुत ऑपटिमिस्ट हैं, अगर ध्यान संसार में हो जाए, तो मानूं, यह काम अर्चना ने किया है।सुपर मॉडल और एक्टर का अवार्ड पाकर शॉवर अली ने भी अर्चना जैन के इस प्रोग्राम और उन्हें यहां इनवाइट करने के लिए शुक्रिया कहा।आपको बता दें कि इस अवसर पर इंडिया ब्रेनी ब्यूटी के तीसरे सीजन का ऑडिशन भी सेंट रेजिस होटल में किया गया जिसका ग्रैंड फिनाले 27 मार्च 2022 को है।

Leave a Reply

Next Post

"नथ ज़ेवर या ज़ंजीर " में करण खन्ना की हुई एंट्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  / -अनिल बेदाग़ मुंबई 01 नवंबर 2021। दंगल टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल “नथ ज़ेवर या ज़ंजीर ” में अब एक नए कैरेक्टर को जगह मिल गई है, जिसके कारण महुआ और शम्भू की ज़िन्दगी में तूफान आने वाला है। उस किरदार का नाम अधिराज है जो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप