हवाई यात्रा 1 अप्रैल से होगी महंगी, विमानन सुरक्षा शुल्क में बढ़ोतरी

शेयर करे

विमान यात्रियों से अधिक विमानन सुरक्षा शुल्क (एएसएफ) वसूला जाएगा

घरेलू यात्रियों के लिए विमानन सुरक्षा शुल्क 200 रुपये होगा

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का शुल्क 5.2 डॉलर से बढ़कर 12 डॉलर हो जाएगा

हाल ही में केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों का न्यूनतम किराया पांच फीसदी बढ़ाने का एलान किया था

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 25 मार्च 2021। महंगाई की मार से जनता पहले ही परेशान है। हाल ही में केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों का न्यूनतम किराया पांच फीसदी बढ़ाने का एलान किया था। अब अगले महीने से हवाई यात्रियों को एक और झटका लगने वाला है। अप्रैल 2021 से विमान यात्रियों से अधिक विमानन सुरक्षा शुल्क (एएसएफ) वसूला जाएगा। एक अप्रैल से घरेलू यात्रियों के लिए विमानन सुरक्षा शुल्क 200 रुपये होगा। मौजूदा समय में यह 160 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बात करें, तो इनके लिए शुल्क 5.2 डॉलर से बढ़कर 12 डॉलर हो जाएगा। ये दरें एक अप्रैल 2021 से जारी होने वाली टिकटों पर लागू होंगी।

मालूम हो कि विमानन कंपनियां टिकट की बुकिंग के वक्त एएसएफ वसूल कर सरकार को जमा कराती हैं। इस राशि का इस्तेमाल पूरे देश के हवाईअड्डों की सुरक्षा व्यवस्था पर किया जाता है।

2019 और 2020 में भी बढ़ा था सुरक्षा शुल्क

इससे पहले एक सितंबर 2020 से नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों से अधिक विमानन सुरक्षा शुल्क (एएसएफ) वूसलने का फैसला किया था। तब घरेलू हवाई यात्रियों के लिए एएसएफ 150 रुपये के बजाय 160 रुपये का हो गया था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह 4.85 डॉलर के बजाय 5.2 डॉलर हो गया था। मंत्रालय ने सात जून 2019 को घोषणा की थी कि घरेलू यात्रियों के लिए एएसएफ 130 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किया जाएगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह राशि 3.25 डॉलर के बजाय 4.85 डॉलर होगी। ये दरें एक जुलाई 2019 से लागू हुई थीं।

इन यात्रियों को मिलेगी छूट

हालांकि कुछ यात्रियों को भुगतान से छूट दी गई है। इनमें दो साल से कम उम्र के बच्चे, डिप्लोमैटिक पासपोर्ट धारक, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू और एक ही टिकट के जरिए पहली फ्लाइट के 24 घंटों के अंदर दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले ट्रांजिट यात्री शामिल हैं।

बीते दिनों केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों का न्यूनतम किराया पांच फीसदी बढ़ाने का एलान किया था। यह इजाफा अप्रैल अंत तक लागू रहेगा। इसके पीछे हवाई जहाज का ईंधन महंगा होना बताया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने घरेलू एयरलाइंस को मुसाफिरों की क्षमता 80 फीसदी रखने का आदेश दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली : लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी एनसीआर बिल पास, चार दलों ने किया बिल का विरोध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 25 मार्च 2021। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक-2021 को लोकसभा के बाद बुधवार को राज्यसभा में भी पास कर दिया गया। दिल्ली सरकार लगातार इस बिल का विरोध करती रही लेकिन उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने वाला यह विधेयक राज्यसभा से पास हो गया। विधेयक पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप