कलेक्टर के निर्देशन के तहत दूरस्थ वनांचल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क विशेष कोचिंग।

SAZID
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

एमसीबी ( सरगुजा)  — कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के मुख्यालय जनकपुर में निःशुल्क विशेष कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कोचिंग कक्षा का संचालन सोमवार से शासकीय महाविद्यालय जनकपुर में अपरान्ह 4.30 से प्रारंभ किया गया। निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ लेने के लिये कुल  332 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था जिसमें से प्रथम दिन 88 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

  मार्गदर्शन कक्षा के आरंभ में तहसीलदार भरतपुर विप्लव श्रीवास्तव ने विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी हेतू भारत एवं छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान की जानकारी के साथ-साथ गणित, रिजनिंग, अंग्रेजी, हिन्दी एवं अन्य कुछ विषयों के ज्ञान के साथ अपने अनुभव साझा किए । इसके अलावा मेन्स की तैयारी के लिए लेखन कौशल को विकसित करना ज़रूरी बताया। आज की कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए परीक्षा में सफल होने के लिए 6 से 8 घण्टे की नियमित तैयारी आवश्यक है। इसके लिए लगन, इच्छा–शक्ति, मेहनत, जुनून और प्रतिस्पर्धा की भावना अपने अंदर जगाना होगा जिससेस सफलता अवश्य मिलेगी। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागियों से तार्किक एवं गणितीय क्षमता परखने के लिए कुछ सवाल जवाब भी किए।

   दूरस्थ वनांचल भरतपुर विकासखंड में निःशुल्क कोचिंग कक्षा के संचालन से छात्रों को बहुत लाभ होगा। इस नवीन पहल से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं में ख़ुशी की लहर है। छात्रों ने निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ज़िला प्रशासन को धन्यवाद दिया। प्रारंभिक अध्यापन सह मार्गदर्शन के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बी०आर०सी०, भक्तराज सिंह, शिवलाल भगत एवं अभिशेक दुबे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

रात भर सो नही पाई बार-बार घडी देख रही थी कि कब सुबह होगी और कब मै हेलीकाप्टर में बैठूंगी, आखिरकार हेलीकाप्टर में बैठी, बहुत मजा आया।

शेयर करे स्टेट टापर सुनिता और प्रिया ने हेलिकॉप्टर जॉयराइड के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया । छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी ( सरगुजा )– जिनके घर के सदस्य कभी हेलिकॉप्टर में नही बैठें हो। उनके घरों की बेटियाँ प्रतिभा की वजह सें और मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति से हेलिकॉप्टर में उड़ान भरे तो बिल्कुल माता-पिता, […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर