तीन जिलों में 20 बूथों पर पंचायत चुनाव रद्द, मतगणना में गड़बड़ी के लगे थे आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 14 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मतगणना के दौरान गड़बड़ी के चलते तीन जिलों में 20 बूथों पर पंचायत चुनाव रद्द कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन बूथों पर नए सिरे से मतदान कराया जाएगा, जिसकी अधिसूचना उचित समय पर जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा ब्लॉक-2, हावड़ा जिले के सांकराइल ब्लॉक और हुगली जिले के सिंगूर ब्लॉक में मतदान के दौरान मतपत्रों को छीनने सहित विभिन्न घटनाओं के बाद चुनाव रद्द करने का फैसला लिया गया, क्योंकि इससे मतगणना प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अकेले सांकराइल में 15 से अधिक बूथों पर मतदान रद्द किया गया है। इन बूथों पर बाद में नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे।

हिंसाग्रस्त पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की है। टीएमसी ने सभी 20 जिला परिषदों में 880 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने कुल 928 में से 31 सीटें जीतीं। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने 15 सीटों पर दर्ज की है। दो सीटें अन्य के खाते में गईं। इसके साथ ही टीएमसी पंचायत समिति की 6,450 से अधिक सीटों पर विजयी हुई। भाजपा ने लगभग 1000 सीटें जीती हैं, जबकि सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने 180 और 260 से अधिक सीटें जीती हैं। टीएमसी ने कुल 63,219 ग्राम पंचायत सीटों में से 35,000 से अधिक पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने लगभग 10,000 सीटें जीतीं, जबकि लेफ्ट-कांग्रेस को लगभग 6,000 सीटें मिलीं।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली ने इस मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा, अब लक्ष्मण के रिकॉर्ड पर है नजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के साथ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की। मुकाबले के पहले दिन वेस्टइंडीज पहली पारी में 150 के स्कोर पर […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर