सीएम शिवराज ने लिखा सभी को राम-राम…वीडी बोले-राम का देश है, हम सभी सुबह राम राम करते हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 09 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस सोमवार को खत्म होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  सोशल मीडिया पर सभी को राम-राम… की पोस्ट की। इससे प्रदेश में सियासी अटकलें तेज हो गई। हालांकि  इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में सबसे पहले हम शुरुआत ही राम राम से करते हैं। यह राम का देश है। हम सभी सुबह राम राम करते हैं। पूरा देश ही राम राम कर रहा है। बता दें मध्य प्रदेश में विधानसभा के परिणाम आने के 6 दिन बाद भी मख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं हआ है। भाजपा ने इस पर बिना मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। साथ ही कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री शिवराज ही अगले मुख्यमंत्री होगे या फिर कोई और। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोशल मीडिया पर सभी को राम-राम… लिखने कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।

वीडी बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी हैं 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते थे। उन्होंने झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर करोड़ों रुपए की संपत्ति मिलने पर जमकर निशाना साधा। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार की है तो मोदी की गारंटी भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कांग्रेस का मूल चरित्र उजागर हो गया है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि दो बार लोकसभा चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद क्यों बनाया? उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, करप्शन और कैश एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए है। उन्होंने कहा कि धीरज साहू राहुल गांधी और सोनिया गांधी के एटीएम बन गए हैं। 

राहुल, सोनिया चुप क्यों? 
शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह मोहब्बत की दुकान थी। धीरज के साहू के गले में हाथ डालकर राहुल चलते है। वह उनके साथ गले में हाथ डालकर भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे है। उन्होंने कहा कि 210 करोड़ रुपए से ज्यादा केश मिल गया और अभी भी गिनती जारी है। राहुल, सोनिया और खरगे इस पर चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी है कि अपराधियों से पाई पाई वसूल की जाएगी। राहुल गांधी को बताना होगा कि वह किसके एटीएम थे। 

गांधी परिवार सबसे भ्रष्टाचारी परिवार साबित हो रहा 
शर्मा ने कहा कि एक कांग्रेस सांसद के पास के पास 210 करोड़ रुपए से ज्यादा मिल रहे है। यह घमंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारी और लूट खसोट की गारंटी है। एक सांसद के पास इतनी बढ़ी राशि मिल रही है तो बाकी के पास कितनी होगी अंजाला लगाए। उन्होंने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा क गांधी परिवार सबसे भ्रष्टाचारी परिवार साबित होता है। 

नाथ और दिग्गी पर भी हमला 
वीडी शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारी और बंटाढार थे। इनके ही नेता ने आरोप लगाया था कि देश में रेत, शराब का माफिया कोई है तो बंटाढार है। कमलनाथ ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। 

नरोत्तम का संगठन लेगा मार्गदर्शन
दतिया में नरोत्तम मिश्रा की हार पर शर्मा ने कहा कि वह हमारे वरिष्ठ नेता है। संगठन उनके अनुभव  का लाभ लेगा। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है। सभी सीटों को जीत कर मोदी जी को सौपेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने कहा वोट % में कमी न आना बड़ी उपलब्धि, 'हम निराश हुए हताश नहीं'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड़ जीत के बावजूद भी कांग्रेस हताश नहीं है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का कहना है भले ही हमारी हार हुई है लेकिन हमारे वोट प्रतिशत में कमी नहीं आयी है. वहीं  कांग्रेस मुख्यालय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप