पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ताशकंद (उज्बेकिस्तान), 30 अगस्त 2026। राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान के लिए प्रदान किया गया।

रणनीतिक साझेदारी अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलेगी

प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की आगामी 35वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव और वहां के लोगों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत और उज्बेकिस्तान अपनी रणनीतिक साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि दोनों देश अब अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नई रूपरेखा के तहत दोनों देश सहयोग के लिए ठोस लक्ष्य तय कर आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी क्षेत्रों को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद स्थापित की जाएगी। साथ ही संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से बढ़ाकर मंत्री स्तर का किया जाएगा। दोनों देशों के कारोबारी नेताओं की भागीदारी वाला एक संयुक्त बिजनेस समिट भी आयोजित किया जाएगा।

यूरेनियम आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए भी व्यवस्था स्थापित करेंगे। इसके अलावा तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट समझौतों को औपचारिक रूप दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन समझौतों की क्षमता का पूरा लाभ उठाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए।

‘न्यू ताशकंद’ से GIFT City तक सहयोग

पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान में बन रहे ‘न्यू ताशकंद’ और गुजरात के GIFT City का उदाहरण देते हुए दोनों देशों के बीच विकास के अनुभव साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत उज्बेकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेगा, ताकि वह इन परियोजनाओं में अपनाई गई तकनीक और बेहतर कार्यप्रणालियों का अध्ययन कर सके। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर रहा है। उन्होंने खास तौर पर डिजिटलाइजेशन, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया। मिर्जियोयेव ने कहा कि वैश्विक मामलों में नई दिल्ली की आवाज और प्रभाव पहले से और मजबूत हुआ है।

PM मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के आतिथ्य की विशेष तौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछली शाम भोजन के दौरान मिर्जियोयेव ने खुद कई चीजों का ध्यान रखा। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियां भी हुईं, जिन्हें देखकर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लगा जैसे उज्बेकिस्तान में ही भारत की झलक देखने को मिल रही हो। पीएम मोदी ने खासतौर पर गुजरात से जुड़ी सांस्कृतिक झलक का जिक्र करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ। उन्होंने ताशकंद को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजाने के लिए भी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति का आभार जताया।

व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच ताशकंद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ व्यापार, निवेश, संस्कृति, योग, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने कहा कि भारत उज्बेकिस्तान का एक भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पहली बार एक अरब डॉलर से अधिक रहा। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच संयुक्त उपक्रमों की संख्या भी सात गुना बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच हर सप्ताह 14 सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं। दोनों देशों के बीच मानवीय और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में लाल बहादुर शास्त्री सेंटर फॉर इंडियन कल्चर और महात्मा गांधी सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज की भी अहम भूमिका है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

ताशकंद में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत, मिर्जियोयेव से वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के लिए मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत में भारत और उज्बेकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है।

पीएम मोदी ने 52 उज्बेकिस्तानी साधकों के विशेष योग सत्र में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ताशकंद में आयोजित एक विशेष योग सत्र में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उज्बेकिस्तान के 52 योग साधकों ने भाग लिया और विभिन्न योगाभ्यास प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने योग साधकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के योग प्रदर्शन में सभी उम्र के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सभी ने शानदार योग का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रयासों से उज्बेकिस्तान को योग से जोड़ने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री ने योग कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को बधाई भी दी।

पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान योग और भारत-उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान आज वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर, व्यापार-निवेश से रक्षा तक होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों का जोर आपसी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साथ व्यापार एवं निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर रहेगा। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के वीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। इससे पहले शनिवार को ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ वार्ता के बाद द्विपक्षीय समझौतों के पैकेज पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना भी है। प्रधानमंत्री ताशकंद पहुंचने के बाद यांगी उज्बेकिस्तान पार्क पहुंचकर आजादी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसे देश की आजादी की 30वीं वर्षगांठ पर बनाया गया था। पीएम शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र भी गए।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश यादव का एलान

शेयर करेभाजपा राज में बंद किए गए 26 हजार स्कूलों को खोला जाएगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ, 30 अगस्त 2026। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान करते हुए कहा कि भाजपा राज में बंद किए गए स्कूलों को सपा सरकार आने पर फिर से खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों […]

You May Like

वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान: ईशान किशन की जगह मिला जिम्मा?....|....बारिश से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर आया मलबा....|....आईपीएस अविनाश पांडेय के खिलाफ फूटा गुस्सा....|....रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप....|....मामूली बात पर युवक को चाकू से गोदा....|....रक्षामंत्री व CM योगी ने 101 करोड़ की 14 परियोजनाओं के लिए किया भूमिपूजन....|....‘आंखों में आंसू और हाथों में फावड़ा’, बेटी को खोने का गम....|....अखिलेश यादव का एलान....|....पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान....|....PSC अनियमितता मामले में IAS अफसर ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार हिरासत में