सात लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 03 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले के चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मकान, जमीन और मलबा बेचने के नाम पर इकरारनामा कर 7 लाख रुपये लेने के बाद जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के 3 स्थायी वारंट भी लंबित थे।

चौकी रजगामार में शिकायतकर्ता सिकंदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी हनुमान प्रसाद यादव पिता स्व. मुन्नीलाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी रजगामार एवं उसकी पत्नी अनीता यादव द्वारा मकान, जमीन एवं मलबे की बिक्री के संबंध में दिनांक 22.11.2023 को इकरारनामा किया गया था। शिकायत के अनुसार इकरारनामा के एवज में आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता से 7 लाख रुपये प्राप्त किए।

राशि लेने के बाद न तो शिकायतकर्ता के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई और न ही मलबा दिया गया। आरोप है कि इकरारनामा के बावजूद आरोपी ने उक्त जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। शिकायत पर चौकी रजगामार पुलिस ने अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 420, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

आरोपी घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार पतासाजी कर रही थी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश से वापस आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हनुमान प्रसाद यादव को रतनपुर बस स्टैंड में बस से उतरते ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जारी 3 स्थायी वारंट भी लंबित थे। उक्त वारंट वर्ष 2022 एवं 2024 के चेक बाउंस से संबंधित प्रकरणों में जारी किए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इन स्थायी वारंटों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उक्त कार्रवाई में चौकी रजगामार प्रभारी उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह एवं प्रधान आरक्षक केरोबीन की विशेष भूमिका रही। कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं लंबे समय से लंबित स्थायी वारंटों की तामीली हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी और न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रक मालिकों का आंदोलन टला: भाड़ा दर पर बनी सहमति

शेयर करेएसईसीएल ने सड़क और पार्किंग सुधारने का दिया भरोसा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोरबा, 03 अक्टूबर 2026। कोरबा के पाली क्षेत्र की सराईपाली खदान में दोयघाट ट्रक एंड ट्रेलर मालिक संघ की ओर से आयोजित एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आज समाप्त हो गया। कम भाड़े और आर्थिक शोषण के खिलाफ […]

You May Like

राइज एंड फॉल सीजन 2: 'नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है'....|....राजस्थान की सैर पर निकलीं अभिनेत्री पलक....|....जामताड़ा-मेवात साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: विट्ठल हाउस से आइसा की अगुवाई में विरोध मार्च....|....ट्रक मालिकों का आंदोलन टला: भाड़ा दर पर बनी सहमति....|....सात लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार....|....बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार- अरुण साव....|....एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन....|....जीवित महिला को मृत दिखाकर काटा नाम....|....गृह मंत्री अमित शाह बोले- बीएनएस के बाद अपराध के मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में होगा फैसला