वीरेंद्र सहवाग का भारतीय खिलाड़ियों को संदेश, बोले- इस दिग्गज बैटर के लिए जीतो यह विश्व कप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 29 जून 2023। आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए उलटी गिनती शुरु हो गई है। 10 अंतरराष्ट्रीय टीमें भारत के 10 मैदानों पर इस खिताब के लिए लड़ेंगी। यह विश्व कप पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा। विश्व कप 2011 भारत में हुआ था और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत आखिरी बार विश्व विजेता बना था। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आखिरा विश्व कप भी था, इसलिए सभी भारतीय खिलाड़ी सचिन के लिए विश्व कप जीतना चाहते थे।

इस साल भी भारत से कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी के 10 वर्षों के लंबे इंतजार को खत्म करेगी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारतीय टीम को इस बार विराट कोहली के लिए विश्व कप जीतना चाहिए।

चौथा वनडे विश्व कप खेलेंगे विराट कोहली

इस साल विराट कोहली अपना चौथा वनडे विश्व कप खेलेंगे। वह वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे और वह उनका पहला विश्व कप था। अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका मिला था। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम 11 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेल चुकी है और इसमें से सिर्फ एक (2013 चैंपियंस ट्रॉफी) में जीत मिली है। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद से तो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत को जूझना पड़ा है। ऐसे में सहवाग चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी कोहली के लिए यह विश्व कप खेलें।

सहवाग ने विराट की तारीफ की

सहवाग ने कहा, “सभी को यह विश्व कप विराट कोहली के लिए जीतना चाहिए। वह एक महान इंसान और खिलाड़ी हैं। वह हमेशा ही दूसरे खिलाड़ियों की मदद करते हैं। कोहली बहुत हद तक सचिन तेंदुलकर की तरह हैं, जिस तरह से वह खेलते हैं, बात करते हैं और खेल के प्रति जिस तरह का उनका नजरिया है। सचिन की तरह ही कोहली क्रिकेट के लिए बेहद जूनूनी हैं। उनका खेल के प्रति समर्पण भी अविश्वसनीय है। वह हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। विराट हर तरह से महान हैं। जब सहवाग से पूछा गया कि क्या विराट विश्व कप में सचिन के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? इस पर सहवाग ने जवाब दिया, “हां, यह बिल्कुल हो सकता है। मैं हमेशा ही युवाओं और अपने बच्चों तक को कहता हूं कि विराट से सीखो। वह हमेशा अंत तक खेलते हैं और अपना विकेट यूं ही नहीं गंवा देते। हमेशा की तरह इस बार भी विराट विश्व कप के लिए उत्साहित होंगे। वह चाहेंगे की एक बार फिर ऐसे बड़े मंच पर प्रदर्शन कर वह अपनी टीम को जीत दिलाएं।”

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बने नंदकुमार साय, कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 29 जून 2023। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को विधानसभा चुनाव से महज चार महीने पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं भूपेश सरकार ने साय […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान