पृथ्वीराज सुकुमारन के ‘कुम्भा’ लुक से राजामौली ने मचाई सनसनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

(अनिल बेदाग)

मुंबई 08 नवंबर 2025। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट ग्लोब ट्रॉटर से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक सामने आ गया है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि पृथ्वीराज एक खतरनाक विलेन ‘कुम्भा’ के रूप में नज़र आएंगे। हाई-टेक व्हीलचेयर पर बैठे पृथ्वीराज का दमदार अंदाज़ देखकर फैन्स दंग रह गए। राजामौली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा, “कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं किया!” इस लुक के साथ फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का क्लाइमैक्स सीन इन दिनों शूट हो रहा है, जिसमें तीनों कलाकार साथ दिखेंगे।

ग्लोब ट्रॉटर का लॉन्च इवेंट 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होने जा रहा है, जिसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा शोकेस बताया जा रहा है। राजामौली और महेश बाबू की जोड़ी ने पहले ही फैन्स में उत्साह बढ़ा दिया है। ‘ आरआरआर ’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के बाद अब राजामौली एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 12 नवंबर से खुलेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   (अनिल बेदाग) मुंबई 08 नवंबर 2025। टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की शुरुआत बुधवार, 12 नवंबर 2025 को करेगी, जो शुक्रवार, 14 नवंबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई है। कंपनी ने आईपीओ का […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ