मौत की झूठी कहानी, पिता का चुकाना था कर्ज, 40 लाख रुपये का था युवक का जीवन बीमा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 25 अगस्त 2025। जांजगीर चांपा जिले में 19 अगस्त की शाम 7 बजे लापता हुए युवक कौशल श्रीवास को सायबर सेल और पामगढ़ पुलिस बिलासपुर जिले से बरामद किया है। युवक ने अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी ताकि पिता का कर्ज जीवन बीमा से मिलने वाली 40 लाख रुपए की राशि से छूट सके। जिसमें युवक ने शिवनाथ नदी के पैसर में मोटर साइकिल और अपनी मां का मोबाईल छोड़ कर भाग निकला। लोगो को लगा कि कोई शिवनाथ नदी में कूद गया है। वही 4 दिनों तक लगातार SDRF की टीम नदी मे युवक की तलाश करती रही। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। 19 अगस्त की शाम 7 बजे शिवनाथ नदी पर पुल के ऊपर एक मोटर साइकिल जोकि चालू हालत में मिली और मोबाइल फोन भी मिला। लोगो को लगा कि किसी ने कूद गया है,पुलिस को सूचना मिलने पर टीम पहुंची और मोटर साइकिल मोबाइल को जब्त कर तलाश लेने पर जानकारी मिली कि यह मोटर साइकिल तिलक राम श्रीवास की है घर में संपर्क करने पर पता चला कि उसका छोटा बेटा कौशल श्रीवास 21 वर्ष जोकि लापता है। जिससे पहचान हुई, और पामगढ़ थानेE गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया। कोई अनहोनी को लेकर 20 अगस्त को बिलासपुर SDRF और नगर सैनिक के गोताखोरों टिम ने लगातार 4 दिन तक तलाशी ली मगर कुछ पता नहीं चला। 

वही मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस टीम ने तकनीकियां सहायता और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक कौशल श्रीवास ने अपने दोस्त को ठीक होने की जानकारी दी थी। इस दौरान 23 अगस्त की शाम को 5 बजे अज्ञात नंबर से कौशल श्रीवास ने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी,अंजन नंबर को ट्रेस कर बिलासपुर आरपीएफ और उसलापुर थाने को फोटो भेज कर तलाशी की गई। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुम इंसान की हुलिया से मिलता हुआ युवक तोरवा में घूम रहा है जिसपर परिजनों को लेकर पहुंचे और सकुनत बरामद किया गया। 

गुम इंसान कौशल श्रीवास से पूछताछ करने पर पता चला कि गुम इंसान के पिता का लाखो रूपये का कर्जा है तथा उसके चुकाने में असक्षम होने से गुम इंसान परेशान रहता था। गुम इंसान का 40 लाख रूपयें का बीमा था। घर की परेशानी सेे छुटकारा पाने के लिए गुम इंसान कौशल श्रीवास द्वारा योजना बनाकर अपने आप को मृत घोषित कर अपने बीमा राशि प्राप्त करने के लिए उपरोक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।

 दिनांक घटना के बाद गुम इंसान घटना स्थल से पैदल पामगढ़ गया वहां से बस से बिलासपुर दिनांक 20.08.2025 को पहुंचा एवं बिलासपुर रेलवे स्टेशन से छ.ग. एक्सप्रेस से दिल्ली फरिदाबाद दिनांक 21.08.2025 को पहुंचा रात्रि स्टेशन में रहा तथा दिनांक 22.08.2025 को वापस स्टेशन से बिलासपुर के लिए निकला तथा दिनांक 23.08.2025 को बिलासपुर पहुंचा यात्रा के दौरान अपने मोबाईल को स्टेशन से फेकना बताया।

Leave a Reply

Next Post

'बिना कानूनी प्रक्रिया आरोपियों का घर गिराना गलत', नागरिक अधिकारों के सुप्रीम फैसले पर CJI गवई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने यह साफ कर दिया है कि बिना कानून प्रक्रिया के किसी आरोपी का घर गिराना गलत है। उन्होंने कहा कि इस फैसले […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट