एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सनकी पिता ने पहले 3 बेटियों और पत्नी का किया मर्डर…फिर खुद लगाई फांसी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

खगड़िया 14 जून 2023। बिहार के खगड़िया जिले से सामूहिक हत्या की एक बड़ी खबर आई है। जहां एक सनकी पिता ने अपनी 3 बेटियों और पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारे पिता ने अपने दो बेटों की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव की है। मृतकों की पहचान आरोपी मुन्ना यादव (40) की पत्नी पूजा देवी (32) उसकी तीन बेटियों सुमन कुमारी (18), आंचल कुमारी (16) और रोशनी कुमारी (15) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी मुन्ना यादव अक्टूबर 2022 में हुए एक जमींदार के मर्डर केस में अभियुक्त है और वह काफी समय से फरार चल रहा था। जब भी वह घर आता था तो उसकी पत्नी पूजा देवी उसे थाने में सरेंडर करने के लिए कहती थी, जिसके कारण उसकी पत्नी से लड़ाई होती थी। वहीं, मंगलवार रात को मुन्ना यादव की किसी बात को लेकर पत्नी और बेटी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने पत्नी और तीन बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस दौरान हत्यारे पिता ने अपने 2 बेटों की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह छिपकर अपनी जान बचा सके।

मोहल्ले में मचा हड़कंप
बता दें कि इसके बाद सनकी ने खुद भी पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटे गई है। इस मामले में एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि घर में एक कमरे में तीन बेटियों और दूसरे कमरे में पत्नी का शव पड़ा था, जबकि आंगन में आरोपी मुन्ना यादव का शव पेड़ से लटका मिला है। मुन्ना यादव के 2 बेटे छत पर सोए थे, जो बच गए हैं। भागलपुर से फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

जम्मू कश्मीर में 12 घंटे में दूसरी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके...मंगलवार को 5 लोग हुए थे घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू कश्मीर 14 जून 2023। जम्मू कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की रात को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप रात 2.20 बजे आया और इन झटकों की तीव्रता 4.3 थी। राज्य में 12 घंटे में दूसरी बार धरती भूकंप के झटकों से हिली […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप