भारत विकसित कर रहा 300 किमी तक अचूक मारक क्षमता वाली मिसाइल, दुश्मनों के रडार भी नहीं करेंगे काम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जून 2022। रक्षा क्षेत्र में भारत एक बड़ी कामयाबी की तरफ बढ़ने जा रहा है। दरअसल, डीआरडीओ ने जानकारी दी है कि वह अस्त्र मिसाइल के दूसरे और तीसरे संस्करण को विकसित करने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार डीआरडीओ के वैज्ञानिक हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र मिसाइल MK-1 और MK-2 को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। इसकी ताकत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए ये एक तरह से ब्रह्मास्त्र माने जा रहे हैं।

जानें दोनों मिसाइलों की ताकत
ये मिसाइल बेयॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) हैं। यानी कि जहां पायलट की नजर नहीं जाती वहां पर भी ये दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में सक्षम हैं। सबसे बड़ी बात इनके ऊपर शत्रु देश के रडार भी काम नहीं करेंगे। यानी ये रडार को भी चकमा देने में भी माहिर है। सबसे बड़ी बात MK-1 मिसाइल 160 किमी की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है तो वहीं MK-2 मिसाइल लगभग 300 किमी तक अचूक निशाना लगा सकती है। सबसे बड़ी ताकत जो इस मिसाइल की है वह यह कि ये अपने फाइटर जेट को स्टैंड ऑफ रेंज प्रदान करते हैं। स्टैंड ऑफ रेंज का मतलब होता है कि दुश्मन की तरफ मिसाइल फायर करके खुद उसके हमले से  बचने का सही समय मिल जाए।

जानें कब होगी दोनों मिसाइल की लॉन्चिंग
बात करें अब इसकी लॉन्चिंग की तो अस्त्र MK-2 मिसाइल की लॉन्चिंग 2023 में होगी वहीं 2024 में Mk-3 की लॉन्चिंग होगी। अभी तक इस कैटेगरी की स्वदेशी मिसाइल मौजूद नहीं थी। बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने 31 मई को भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना को एस्ट्रा एमके -1 मिसाइलों और संबंधित उपकरणों से लैस करने के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ 2,971 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। 

सबसे दूर संभव सीमा पर लक्ष्यों का पता लगाने में महत्वपूर्ण
सेवानिवृत्त एयर मार्शल अनिल चोपड़ा के अनुसार वायु सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत के लिए एस्ट्रा एमके -2 और एमके -3 जैसी मिसाइलों का विकास करना महत्वपूर्ण है। भविष्य में सबसे दूर संभव सीमा पर लक्ष्यों का पता लगाने और उन पर हमला करने के लिए ये दो मिसाइलें मील का पत्थर साबित होंगी। ये रडार की डिटेक्शन रेंज में वृद्धि और लंबी दूरी की मिसाइलों के निर्माण के लिए शानदार शुरुआत है।

Leave a Reply

Next Post

चीन ने पूर्वी लद्दाख सीमा पर तैनात किए 25 लड़ाकू विमान, नए सैन्य बेस बनाने में जुटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जून 2022। चीन की वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख के निकट अपने होतान वायुसेना बेस पर दो दर्जन से अधिक लड़ाकू विमान तैनात कर रखे हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य जनरल के भारतीय सीमा पर चीनी निर्माण को खतरे की घंटी करार देने […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब