20 राज्यों में बारिश बनी आफत, गुजरात और महाराष्ट्र में हाहाकार, अब तक 139 की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जुलाई 2022। देश के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है। गुजरात में अब तक 63 की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में 76 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 9 लोग मारे गए हैं। इसबीच, मध्यप्रदेश में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है।

गुजरात में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण 6 जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की ओर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय के बाद अब मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्यप्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 33 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना में गोदावरी नदी ने दूसरे खतरनाक स्तर के निशान को पार कर गई है। दिल्ली-एनसीआर और मध्यप्रदेश में सोमवार को बारिश हुई तो वहीं, राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात में 9000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 
गुजरात में भारी बारिश के कारण 174 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा नवसारी और वलसाड जिले प्रभावित हैं। एनडीआरएफ और एडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर राहत और बचाव का काम कर रही हैं। अब तक 9000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इधर, स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की 16 प्लाटून तैनात की गई हैं। वडोदरा से एनडीआरएफ की एक प्लाटून मदद के लिए छोटा उदयपुर भेजी गई है। राज्य में भारी बारिश के कारण 388 सड़कें बंद रहीं।

महाराष्ट्र के रत्नगिरि समेत 12 जिलों में अलर्ट
महाराष्ट्र के रत्नगिरि समेत 4 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

महाराष्ट्र: भीमाशंकर मंदिर मार्ग पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के पुणे जिले में प्रसिद्ध भीमाशंकर मंदिर मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोमवार को तड़के भूस्खलन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कोई फंसा नहीं है और न ही कोई घायल हुआ है। बता दें कि खेड़ तालुका में पुणे से लगभग 100 किलोमीटर और मुंबई से 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित भीमाशंकर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। निर्माण विभाग के अधिकारी सुरेश पठाडे ने बताया कि पोखरी घाट पर तड़के करीब तीन बजे भूस्खलन हुआ। पुलिस ने कहा कि मलबे के कारण घोड़ेगांव-भीमाशंकर मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया। घोड़ेगांव पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक जीवन माने ने कहा, भूस्खलन के कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था, लेकिन फिर एक तरफ वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खुला है। उन्होंने कहा कि मलबे को हटाया जा रहा है। पुणे में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। वहीं, नासिक में गोदावरी नदी के किनारे कई मंदिरों में पानी घुस गया है। एक अधिकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यहां 68.4 मिमी बारिश हुई है।

Leave a Reply

Next Post

भारत के जी20 शेरपा ने कहा- गैर-राजनीतिक तरीके से खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने की जरूरत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जुलाई 2022। भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने सभी जी-20 सदस्य देशों से सामूहिक रूप से स्वास्थ्य, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों को तत्काल, सहकारी, गैर-राजनीतिक और न्यायसंगत तरीके से ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में जी20 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप