लखनऊ पहुंची जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी, सीएम योगी बोले- यह राज्य के स्वर्णिम इतिहास की याद दिलाता है

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 12 नवंबर 2025। एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘इस टूर्नामेंट में 24 अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग ले रही हैं। इस ट्रॉफी का उत्तर प्रदेश में आगमन राज्य के स्वर्णिम इतिहास की याद दिलाता है, क्योंकि इसने हॉकी के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म इसी प्रदेश में हुआ था और उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कर रही है।

भारत की मेजबानी में चेन्नई और मदुरई में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाली जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी 12 नवंबर को लखनऊ पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास पर ट्रॉफी का अनावरण किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। ट्रॉफी देशभर के विभिन्न शहरों से होते हुए लखनऊ पहुंची। यहां से ट्रॉफी का अगला पड़ाव उदयपुर होगा।

इस मौके पर खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, डायरेक्टर जनरल हॉकी इंडिया आरके श्रीवास्तव, खेल सचिव सुहास एलवाई, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह और उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे।  बताते चलें कि चेन्नई और मदुरई में 15 दिनों तक चलने वाले जूनियर हॉकी के महाकुंभ में विजेता टीम को यह चमचमाती हुई ट्रॉफी दी जाएगी।

लखनऊ में जूनियर भारतीय हॉकी टीम बनी थी चैंपियन
वर्ष 2016 में जूनियर हॉकी विश्वकप लखनऊ में आयोजित किया गया। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर इस आयोजन के मुकाबले खेले गए थे। यहां फाइनल में भारत हॉकी टीम के रणबांकुरों धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को परास्त कर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। 

Leave a Reply

Next Post

बालोद में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, बस्तर संभाग प्रथम, दुर्ग दूसरे नंबर पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बालोद 12 नवंबर 2025। जिला मुख्यालय बालोद में 8 से 11 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हर्षोल्लास और रंगारंग समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बालोद और स्कूल […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव