छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, पुलिस ने बरामद किए छह प्रेशर कुकर बम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 03 सितंबर 2024। कोंडागांव पुलिस ने बीते गुरुवार को थाना धनोरा मांडगांव क्षेत्र से नियमित गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किए गए छह प्रेशर कुकर बम बरामद किए। इन बमों में चार किलोग्राम वजनी तीन नग और तीन किलोग्राम वजनी तीन नग आईईडी बरामद किया। बमों का कुल वजन लगभग 21 किलोग्राम था। नक्सलियों ने इन आईईडी बमों को पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगाया था। एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह खतरा भांपते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के नेतृत्व में तत्काल कदम उठाया।

इसके बाद बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने मिलकर इन बमों को सावधानीपूर्वक मौके पर ही नष्ट कर दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते धनोरा मांडगांव क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

Leave a Reply

Next Post

महिलाएं सावधान!: महिलाओं को सिलाई मशीन दिलवाने और रोजगार के नाम पर खाता खुलवाकर ठगी, ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठग रोजगार दिलाने के नाम पर पहले महिलाओं के नाम पर खाता खुलवाएं, इसके बाद लाखों रुपये का लेन-देन किया गया। दरअसल, कॉलोनी की महिलाओं को घर […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत