कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी का ऐलान- देश के हर नागरिक को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कोई नहीं छूटेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2020। कोरोना वैक्सीन को लेकर गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही वैक्सीन भारत में उपलब्ध होगी वह प्रत्येक नागरिक को मुहैया कराई जाएगी। कोई भी भारतीय टीकाकरण से छूटेगा नहीं।

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब तक 80 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। देश और विदेश में इसकी कई वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान महत्वपूर्ण है। एक अंग्रेजी अखबार के साथ हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जैसे ही देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर किसी को वैक्सीन दी जाएगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। कोविड-19 वैक्सीन के स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन पर काम चल रहा है।’ 
यह भी पढ़ें- गिरावट के बाद कोरोना के मामलों में जारी है वृद्धि, पिछले 24 घंटे में सामने आए 49881 नए मामले

कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सरकार ने समय पर फैसले लिए और लोगों की मदद से काफी जान बची हैं। लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक की प्रक्रिया में जाने की टाइमिंग पूरी तरह से सही थी। प्रधानमंत्री ने कहा की अभी भी कोरोना वायरस का संकट बरकरार है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। त्योहार के दिनों में लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। ये मौका किसी भी तरह से ढील देने का नहीं है।

वैक्सीन में इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

सरकार एक स्वास्थ्य योजना के तहत कोरोना टीकाकरण का अभियान चला सकती है। बातचीत में प्रधामंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोरोना की वैक्सीन जब भी बनेगी, हर किसी का टीकाकरण किया जाएगा। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। हां, इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत में कोरोना के खतरे के सबसे नजदीक मौजूद लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे।’

बता दें कि सरकार की तरफ से अभी से ही वैक्सीन उपलब्धता को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि समय आने पर पूरे देश में वैक्सीन मुहैया कराई जा सके। एक अनुमान के अनुसार सरकार ने देशवासियों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए शुरुआती तौर पर 50 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात के पूर्व CM केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

शेयर करेगुरुवार को 92 की उम्र में ली अंतिम सांस केशुभाई 2 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अहमदाबाद 29 अक्टूबर 2020। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप