झारखंड में महंगा हुआ आलू, पश्चिम बंगाल के आपूर्ति पर ‘पाबंदी’ लगाने से राज्य में बढ़े दाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची/धनबाद 30 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल से आलू की आपूर्ति पर कथित रूप से पाबंदी लगाए जाने के बाद झारखंड के खुदरा बाजार में पिछले 2 दिन में आलू की कीमत में 5 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों के एक संगठन के अनुसार, आलू का भंडार बनाए रखने और इसकी कीमत को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने अंतरराज्यीय आपूर्ति पर कथित रूप से पाबंदी लगा दी है। झारखंड में पूरे वर्ष 60 प्रतिशत आलू की मांग पश्चिम बंगाल जबकि शेष मांग उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और स्थानीय उत्पादन से पूरी होती है। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी), जमशेदपुर के सचिव अभिषेक आनंद ने बताया, “हर ट्रक में 20-22 टन आलू होता है और यह पश्चिम बंगाल से झारखंड आता है। हमें बताया गया है कि ट्रकों को बृहस्पतिवार से बंगाल की चौकियों पर रोक दिया गया है, जिससे राज्य में शुक्रवार से थोक व खुदरा बाजारों में आलू की कीमतें बढ़ गईं।

रांची के खुदरा बाजार में बंगाल के आलू की कीमत शनिवार को बढ़कर 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो शुक्रवार को 32-35 रुपये प्रति किलोग्राम थी। ‘पश्चिम बंगाल प्रोग्रेसिव पोटैटो ट्रेडर्स एसोसिएशन’ (डब्ल्यूबीपीपीटीए) के पूर्व अध्यक्ष और सलाहकार बिभास कुमार डे ने फोन पर बताया, “पश्चिम बंगाल पुलिस ने दूसरे राज्यों में आलू के निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार शाम से पुलिस जांच के दौरान आलू से लदे सैकड़ों ट्रकों को वापस भेज दिया गया। इस कदम से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

वायनाड में राहुल बोले- भूस्खलन प्रभावितों की मदद के लिए सरकार पर बनाएं दबाव; प्रियंका ने कही ये बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 नवंबर 2024। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी पार्टी कांग्रेस और यूडीएफ से वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया। वह अपनी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा की वायनाड लोकसभा […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च