चांदनी भारद्वाज ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा, JCCJ का थामा दामन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब पार्टी में विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। बिलासपुर जिले की मस्तूरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी की खिलाफ बगावत करते हुए जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज ने पार्टी छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थामन लिया हैं। 

शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में चांदनी भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से मस्तूरी विधानसभा में एक्टिव है। उनकी मां कमला देवी पाटले जांजगीर से सांसद रही हैं। उनका पूरा परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। वो खुद अपनी शादी के बाद से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करती रहीं हैं। इस दौरान मस्तूरी से वह जनपद अध्यक्ष भी बनीं, जिसके बाद भी पार्टी ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दिया।  चांदनी ने कहा कि भाजपा में पूछपरख नहीं होने से उन्हें घुटन महसूस हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ना मुनासिब समझा। अब उन्होंने मस्तूरी से जोगी कांग्रेस का दामन थामा है। 

Leave a Reply

You May Like