असम का बाढ़ से बुरा हाल: 8 लाख से अधिक लोग प्रभावित, भूस्खलन से 14 लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 मई 2022। असम में बाढ़ से तबाही मची हुई है। जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से अधिक परिवारों को रेलवे पटरियों पर रहना पड़ा है। इन लोगों को रेलवे ट्रैक का सहारा इसलिए लेना पड़ा है क्योंकि पूरे इलाके में रेल की पटरियां ही एकमात्र ऐसी जगह थी जो बाढ़ के पानी में नहीं डूबी थी।

8 लाख से अधिक प्रभावित, भूस्खलन से अब तक 14 लोगों की मौत

पटिया पत्थर गांव के निवासियों ने बाढ़ में अपना करीब-करीब सबकुछ खो दिया है और ये लोग नजदीक में अस्थायी शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें जिला प्रशासन, राज्य सरकार या फिर केंद्र सरकार से कुछ खास मदद नहीं मिली है। असम में बारिश और बाढ़ से हालात चिंताजनक बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण 29 जिलों के 2585 गांवों में 8 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्थायी शेड में रह रहे लोग अमानवीय परिस्थिति में रह रहे हैं। कई लोग कई दिनों से भूखे हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 21,884 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि बाढ़ के कारण हमारा घर बह गया है। कटने के लिए तैयार हमारी फसल बर्बाद हो गई है। हमें साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। हमें पिछले चार दिनों से सिर्फ एक वक्त का खाना मिल रहा है, वह भी कुछ अधपके चावल।  सेना, अर्धसैनिक बलों और राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत बलों ने कथित तौर पर नावों और हेलीकॉप्टरों के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 21,884 लोगों को निकाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 86,772 लोगों ने 343 राहत शिविरों में शरण ली है जबकि अन्य 411 राहत वितरण केंद्र भी चालू हैं।

Leave a Reply

Next Post

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच है 19-20 का आंकड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 मई 2022। आईपीएल 2022 में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। प्लेऑफ में पहुंचने वाली सीजन की चौथी टीम बनने […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज