अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान, सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से भी की अपील

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उल्लास तो देखने को मिला ही रहा है।  सभी भव्य मंदिर के निर्माण की कामना कर रहे हैं और अपने सामर्थ्य अनुसार योगदान भी दे रहे हैं।  बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार अब इसमें शामिल हो गए हैं। इसी निधि समर्पण अभियान में बॉलीवुड से संभवत: पहली भागीदारी देते हुए अक्षय कुमार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वे देशवासियों से राम मंदिर के लिए चंदा देने की अपील की है। हालांकि अक्षय ने कितना चंदा दिया इस बात का खुलासा नहीं किया है।

अक्षय बोले- हम भी गिलहरी और वानर बनें
अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है… अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम। वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे। उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की है।

14 जनवरी से शुरू हुआ अभियान
राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का अभियान 14 जनवरी से शुरू हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने निधि समर्पण अभियान के तहत 51 हजार का चेक देकर इस अभियान की शुरुआत की। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चंदा दिया था। राष्ट्रपति ने चेक के जरिए पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को सौंपा था। इसके पहले साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने भी एक लाख रुपए समर्पित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात को पीएम मोदी का दूसरा तोहफा , अहमदाबाद और सूरत में दो-दो कॉरिडोर का होगा निर्माण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अहमदाबाद 18 जनवरी 2021। गुजरात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार दूसरे दिन तोहफा दिया। पीएम मोदी ने आज अहमदाबाद मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलावा […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त