छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित, महामहिम ने अभिभाषण पढ़ा अधूरा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 मार्च 2023।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र का आज पहला दिन था। जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब सदन कि कार्यवही 2 मार्च को होगी। बता दें कि आज विधानसभा के बजट सत्र के पहला दिन ही हंगामे से भरा रहा। विपक्ष से राज्य सरकार पर राज्यपाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया। वहीं कल यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी। महामहिम ने 20 मिनट में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने अंग्रेजी में भी अपना अभिभाषण पढ़ा। जानकारी के अनुसार राज्यपाल के स्वस्थ्य गत कारणों के कारण अभिभाषण 20 मिनट का ही हो पाया। बजट भाषण से पहले नियम बताते हुए चरणदास ने कहा कि कुछ पॉइंट राज्यपाल हिंदी और इंग्लिश में पढ़ेंगे और कुछ पॉइंट्स को पढ़ा हुआ माना जाएगा। इसके बाद भाषण शुरू हुआ। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राम वन गमन, आत्मानंद स्कूल और तुंहर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम को सराहा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने विधानसभा परिसर में मंत्रियों के लिए नवनिर्मित कक्षों का किया उद्घाटन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मंत्रीगणों के लिए नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया। इस अवसर विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवँ विधायकगण भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Next Post

मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक: ग्रामीण के घर में रखा तीन क्विंटल खा गए चावल, दीवार भी तोड़ दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाैरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 01 मार्च 2023। मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने दस्तक दी है।  दो हाथियों का दल ने कोरबा जिले के पसान परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल में आ धमका। हाथियों ने बीती रात ग्रामीण के घर रखा […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर