आइरा – द इम्मोर्टालिटी ऐप, रोहित बोस रॉय की थ्रिलर फिल्म है अद्भुत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 अप्रैल 2024। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित पहली फ़िल्म आइरा इस सप्ताह रिलीज हो गई है। यह फ़िल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां तकनीक की ताकत का गलत इस्तेमाल इंसान करना चाहता है। यह फिल्म सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल के मिश्रण के साथ देखने लायक बन गई है। रोहित रॉय, करिश्मा कोटक और राजेश शर्मा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, आईरा शुरुआती दृश्य से ही दर्शकों को बांध कर रख लेती है। फ़िल्म की कहानी की बात करें तो हरि सिंह (रोहित रॉय) IRaH 5.10 नामक एक अभूतपूर्व डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करता है। लेकिन जब यह ऐप नापाक हाथों में आ जाता है, तो अराजकता फैल जाती है। हरि सिंह के किरदार को रोहित रॉय ने बड़ी खूबी से निभाया है हालांकि इस कैरेक्टर मे काफी जटिलताएँ हैं। करिश्मा कोटक का किरदार फ़िल्म की कहानी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे उन्होंने नेचुरल ढंग से पेश किया है। दरअसल यह फ़िल्म तकनीकी विकास के इस युग में नैतिक गिरावट को दर्शाती है और तकनीक के दुरुपयोग के संभावित परिणामों पर रौशनी डालती है। यह फिल्म कॉर्पोरेट जगत की लालच भरी घातक नज़र पर भी प्रकाश डालती है। इंसान अपने हितों के लिए किस हद तक जा सकता है, यह IRaH दिखाती है जो सही और गलत के बीच के संघर्ष को इंगेजिंग ढंग से दर्शाती है। फ़िल्म में कलाकारों के अभिनय की बात करें तो रोहित रॉय ने हरी सिंह के अपने किरदार में जान डाल दी है। करिश्मा कोटक ने भी एक मुश्किल भूमिका को प्रभावी रूप से उजागर किया है जबकि राजेश शर्मा ने एक गंभीर किरदार को बखूबी प्ले किया है।

सैम भट्टाचार्जी का निर्देशन कमाल का है। एक नए किस्म का सिनेमा बनाने में वह सफल रहे हैं। फ़िल्म का कैमरावर्क मंत्रमुग्ध कर देने वाला है, जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। फ़िल्म आइरा IRaH अपनी मनोरंजक कहानी, अनूठे किरदारो और हैरत भरे दृश्यों के साथ एक नया और सुखद सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है। फ़िल्म का संगीत भी कमाल का है। फ़िल्म  बढ़कर एक वी एफ एक्स शॉट्स हैं। फ़िल्म एक बार देखने लायक है। रोहित बोस रॉय ने अपने कंधे पर पूरी फिल्म बड़ी जिम्मेदारी के साथ उठाई है।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म 'क्रैक' में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अगली फ़िल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के इंतज़ार में बिजय आनंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 07 अप्रैल 2024। बिजय आनंद वास्तव में एक मिशन पर निकले व्यक्ति हैं। उनमें फौलादी नसें हैं और उन्होंने निश्चित रूप से रिवर्स एजिंग की तकनीक में महारत हासिल कर ली है। यह सब उनकी अदम्य भावना और फिटनेस के प्रति जीवंत जुनून […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक