अफगानिस्तान में विदेशी करेंसी पर लगी रोक, घरेलू लेन-देन के लिए अफगानी मुद्रा का ही करना होगा प्रयोग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

काबुल 03 नवंबर 2021। तालिबान शासन के बाद से अफगानिस्तान के आर्थिक हालात बदतर हो चुके हैं। यहां के बैंक नकदी की कमी से जूझ रहे हैं। अफगानी मुद्रा का तेजी से अवमूल्यन हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं, वे भूख से तड़प रहे हैं। ऐसे में तालिबानी सरकार ने एक और ऐसा फैसला सुनाया है, जिसने अफगान के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है। दरअसल, तालिबान ने आदेश दिया है कि अफगान नागरिक देश के अंदर सिर्फ और सिर्फ अफगान मुद्रा का ही प्रयोग किसी भी लेनदेन के लिए करेंगे। इस आदेश के बाद से देश के अंदर एक और नया आर्थिक संकट खड़ा होने की संभावना है। अफगानिस्तान के अंदर कई जगह पर लेन-देन अमेरिकी डॉलर के माध्यम से किया जाता है। वहीं पाकिस्तान से सटी हुई सीमाओं में पाकिस्तानी मुद्रा यानी पाक रुपये का उपयोग किया जाता है। इस विदेशी मुद्रा के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने के लिए तालिबान ने यह नया आदेश पारित किया है। इसके तहत अफगानियों को अफगान मुद्रा का ही उपयोग करना होगा। 

आदेश न मानने वाले को मिलेगी सजा 

तालिबान सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय हित में आम नागरिक, व्यापारी, छोटे दुकानदार घरेलू व्यापार के लिए अफगान मुद्रा का ही उपयोग करेंगे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कठोर सजा भी दी जाएगी। 

तालिबान सरकार को नहीं मिली है मान्यता 

अफगानिस्तान के अंदर गंभीर आर्थिक संकट का मुख्य कारण है तालिबान सरकार को मान्यता न मिलना। दरअसल, अगस्त से तालिबान शासन के बाद से अफगानिस्तान को मिलने वाली विदेशी सहायता बिल्कुल बंद हो गई है। किसी भी देश ने अभी तक तालिबान को कानूनी तौर पर मान्यता नहीं दी है, जिससे आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है। यही कारण है कि अफगान की मुद्रा जो विदेशों में जमा है, उसे भी तालिबान प्रयोग नहीं कर पा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

डेंगू से कई राज्यों में बिगड़ रहे हालात, केंद्र सरकार ने नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भेजीं केंद्रीय टीमें 

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 नवंबर 2021। कोरोना के बाद अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालत यह हो गए हैं  कि बहुत से राज्यों में डेंगू को काबू करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप