छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने बस्तर के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को बस्तर लोकसभा सीट के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें. नक्सल प्रभावित निर्वाचन क्षेत्र में पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. साय ने तड़के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक ऑडियो संदेश में कहा, ”राम-राम, जय जोहार, भाईयों और बहनों, 19 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव बस्तर लोकसभा क्षेत्र में होना है. आपसे मेरा आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने और 10 अन्य परिवार को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें और अपने अमूल्य मत से भाजपा को विजयी बनाएं। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू हुआ. राज्य में शेष 10 सीटों के लिए दो अन्य चरणों में मतदान होगा. बस्तर में कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के मध्य होने की संभावना है. बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए इस बार सत्ताधारी दल भाजपा ने एक नए चेहरे महेश कश्यप को मैदान में उतारा है. कश्यप पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य रह चुके हैं. वहीं कांग्रेस ने अपने मौजूदा सांसद दीपक बैज, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं का टिकट काटकर कोंटा क्षेत्र के विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारा है।

2000 में राज्य निर्माण के बाद नक्सल प्रभावित इस लोकसभा क्षेत्र में 2004, 2009 और 2014 में भाजपा के उम्मीदवार की जीत हुई थी. लेकिन 2019 में यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बैज पर भरोसा जताया था. बस्तर लोकसभा क्षेत्र से लगे कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के चुनाव बहिष्कार के आह्वान के बाद सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने पूरी की अपनी दूसरी फिल्म के शूटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 20 अप्रैल 2024। बॉलीवुड के आइकॉन आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं वे बेहद खूबसूरत तरीके से थिएटर के साथ सिनेमा में भी अपना बैलेंस बनाकर चल रहें हैं। यशराज […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप