भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP से ब्रह्मानंद नेताम उम्मीदवार, मनोज मंडावी को हराकर बन चुके हैं विधायक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 15 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। नेताम साल 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत नेता मनोज मंडावी को ही चुनाव हराया था। 

ब्रम्हानंद नेताम की आदिवासियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। ऐसे में भाजपा को फायदा मिलने की उम्मीद है। पार्टी को प्रत्याशी के तौर पर 17 प्रस्तावित नाम मिले थे। इनमें से नेताम सहित पांच नामों का पैनल फाइनल कर केंद्रीय समिति को भेजा गया था। 

कांग्रेस से सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय

वहीं कांग्रेस की ओर से तीन नामों का पैनल पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है। हाईकमान की मुहर लगते ही एक-दो दिन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान होगा। जिन नामों का पैनल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने भेजा है, उनमें बीरेश ठाकुर और दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का दावा मजबूत है। हालांकि सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 

5 दिसंबर को होना है मतदान

भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी का 16 अक्तूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने शनिवार को बताया था कि, भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। इसी के साथ नामांकन शुरू होगा। 17 नवंबर अंतिम तिथि होगी। पांच दिसंबर को मतगणना होगी और आठ दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लिया, अब मुंबई इंडियंस के साथ नए रोल में दिखेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 नवंबर 2022। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कीरोन पोलार्ड ने भारत की सबसे बड़ी लीग से संन्यास का एलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। पोलार्ड अपने पहले सीजन से […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन