मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वादा निभाया छत्तीसगढ़ वासियों को चिटफंड का पैसा वापस दिलवाया : विकास तिवारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख 95 हजार रूपए की राशि उन के खाते में ट्रांसफर करेंगे

रमन सिंह ने चिटफंड कंपनियों का फीता काट, छत्तीसगढी़या जनता को डुबोया था, अब कांग्रेस सरकार चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्की कर दे रहे है न्याय

कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है उसे निभाती है जबकि भाजपा केवल जुमलेबाजी करके जनता को ठगती है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 12 नवंबर 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार वो दौर चला गया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह चिटफंड कंपनियों का फीता काट-काट के छत्तीसगढी़या जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमायी को डुबोया करते थे। प्रदेश में अति का अंत हुआ और राज्य की जनता को न्याय कांग्रेस सरकार आयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को राजनांदगांव जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि ट्रांसफर करेंगे। जो राशि गरीबो और माध्यम वर्गीय जनता की है,जिसे रमन राज में लूटा गया था।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख 95 हजार रूपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हो पाया है, की भाजपा शासन के समय प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालो से वापस जनता को उनके हक की राशि दिलवाई जा रही है सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशासन के कारण जहाँ प्रत्येक नागरिक के साथ न्याय किया जा रहा है। भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति बेहद ख़राब थी, किसान किसानी छोड़ रहे थे, लेकिन जब प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आई,दस घंटे के भीतर किसानों कर्ज माफ़ हुआ। कर्ज माफ़ी के बाद किसानों का धान समर्थन मूल्य के साथ 2500 से रूपये में ख़रीदा। लेकिन यह केंद्र की किसान विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार को नागवारा गुजरा और समर्थन मूल्य के साथ खरीदने में अडंगा लगा दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी न्याय योजना लाकर मोदी सरकार को करारा जवाब दिया और किसानों को उनकी मेहनत का हक देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  रमन राज में चिटफंड कंपनियों के द्वारा लूटी गई हजारों करोड़ों की राशि को वापस दिलवाने का काम प्रारंभ किया है जिसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के गृह जिले में किया जायेगा यह वही गृह जिला है जहां पर के गरीब एवं मध्यम वर्गी जनता के गाढ़ी कमाई को लूटने का काम पूर्ववर्ती रमन सरकार के मुखिया रमन सिंह के राज में किया गया था और इन चिटफंड कंपनियों के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह उनके परिजन और भाजपा के पूर्व मंत्री किया करते थे कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क करके जनता की गाढ़ी कमाई को वापस कराया जायेगा और इसकी शुरुआत राजनांदगांव जिले से हो रही है कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को डकैती डालने का काम सुनियोजित तरीके से पूर्ववर्ती रमन सरकार किया करती थी और अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भागीरथी प्रयास से जनता का पैसा उन्हें वापस मिलना शुरू हो रहा है इसे पूरे प्रदेश की जनता में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड में एक और खुदकुशी : अभिनेता आसिफ बसरा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके साथ ‘काई पो छे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर ली है। 53 साल के आसिफ बसरा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मैक्लोडगंज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की