दिल्ली में सरकार का एक साल: भाजपा का बड़ा दांव, 500 ई-बसों से दिखेगी विकास की रफ्तार

admin
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 फरवरी 2026। दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इसे बड़े उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है। 8 फरवरी से 20 फरवरी तक पूरी दिल्ली में लगातार कार्यक्रम होंगे, ताकि सरकार के कामकाज और उपलब्धियां आम जनता तक पहुंचाई जा सकें। इस दौरान नए प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए जाएंगे। इस जश्न का मुख्य केंद्र दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान होगा।

500 इलेक्ट्रिक बसें होंगी लॉन्च

रविवार को रामलीला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 500 नई इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) को दिल्ली की जनता को समर्पित किया जाएगा। बीजेपी इसे अपनी विकास की तेज रफ्तार दिखाने का बड़ा प्रतीक मान रही है। यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा, अगले 12 दिनों (20 फरवरी तक) हर दिन कोई न कोई नई योजना, परियोजना या सुविधा जनता के लिए शुरू की जाएगी। इसके बाद 22 फरवरी से बीजेपी फिर से सीधे जनता के बीच जाएगी और अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार जनता के समर्थन और वोट की ताकत से बनी है, और इसी वजह से विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि मटियाला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, जो जनता के भरोसे से ही संभव हुए हैं।

बीजेपी की अहम बैठक में बना पूरा प्लान

शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक हुई, जिसमें सरकार के एक साल को उत्सव और जन-अभियान के रूप में मनाने का रोडमैप तैयार किया गया। इसी बैठक में तय हुआ कि रविवार को रामलीला मैदान में बड़ा कार्यक्रम होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 500 ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। पूरी दिल्ली में विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

Leave a Reply

Next Post

हथिनी का आतंक; दो दिन में मासूम समेत 5 की ली जान, लोगों में दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 08 फरवरी 2026। झारखंड में बोकारो जिले के एक गांव में भटककर आई एक जंगली हथिनी ने दो दिन में पांच लोगों को मार डाला है। अधिकारियों ने बताया कि हथिनी ने शुक्रवार रात दो लोगों को कुचलकर मार डाला और चार अन्य को घायल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की