वरुण धवन के बाद श्रद्धा कपूर के घर बजेगी शहनाई, 4 फरवरी को भाई प्रियांक करने जा रहे हैं शादी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए अपना बना लिया है। वरुण के बाद अब श्रद्धा कपूर के घर में शादी की तैयारियों की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल श्रद्धा कपूर के कज‍िन और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्र‍ियांक शर्मा अगले महीने शादी करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को प्र‍ियांक शर्मा प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के साथ सात-फेरे लेने जा रहे है।

खबरों की मानें तो प्रोड्यूसर करीम मोरानी का इस शादी पर कहना है कि – ‘ हां, शजा और प्र‍ियांक कल मैरिज रजिस्ट्रार ऑफ‍िस में शादी के लिए आवेदन देने वाले हैं। फरवरी में शादी होना लगभग तय है।’ रिपोर्ट की मानें तो कोरोनवायरस के चलते प्र‍ियांक  और शजा कोर्ट मैरिज कर सकते है। वहीं शादी की डेट को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक ‘शजा और प्र‍ियांक 4 फरवरी को पति-पत्नी बन जाएंगे। शादी के बाद एक ग्रेंड पार्टी दी जाएगी जिसमें सभी स्टार्स और खास लोगों को इंवाइट किया जाएगा। 

सोर्सेज़ का कहना है कि –  ‘अब बस 8-9 दिन बचे हैं, घर में हर चीज को ठीक करने की जरूरत है। शजा और प्र‍ियांक के पेरेंट कुछ भी कमी नहीं रखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने काफी खरीदारी भी कर ली है। क्योंकि घरवालों ने ये दिसंबर में ही तय कर लिया था कि प्रियांक और शज़ा की शादी फरवरी में होगी।

बता दें – प्रियांक शर्मा ने दिसंबर 2020 में शजा मोरानी से सगाई की थी। प्रियांक और शजा की सगाई में पूरे परिवार ने साथ में जश्न मनाया था। प्रियांक शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कज़िन भाई हैं। इतना ही नहीं सिद्धांत कपूर ने भी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं श्रद्धा के भाई की शादी के बाद सभी की नज़रे उनपर रहेंगी। काफी वक्त से खबरे आ रही है कि श्रद्धा भी अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी कर सकती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड के टॉप 10 SEXIEST सुपर मॉडल की लिस्ट में उर्वशी रौतेला ने कराया नाम दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvaहै। shi Rautela) टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक गिनी जाती हैं। उर्वशी रोतैला पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साल 2021 में वर्ल्ड की टॉप 10 सेक्सियस्ट सुपर मॉडल की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। बता दें उर्वशी ने हाल ही में बिलेनियर मुकेश […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक