रीवा जिले की समीक्षा के दौरान गुस्साये शिवराज, सब इंजीनियर सस्पेंड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 13 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सुबह रीवा जिले की समीक्षा की। इस दौरान बिजली सप्लाई के मुद्दे पर वे भड़क गए और हनुमना में बिजली वितरण की लापरवाही में सब इंजीनियर के कामों की जांच करने और तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि तत्काल आदेश निकाले। उसके पूरे कामों की जांच करें। सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि आप लोग देखते नहीं है कि बरसात के पहले मेंटनेंस के लिए क्या करना चाहिए? 

सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नए मकान स्वीकृति को लेकर पूछा कि जितने भी नए आवास स्वीकृत है, उनमें मेरा बधाई संदेश गया कि नहीं? सीएम हेल्पलाइन पर अनुचित राशि मांगने की 696 शिकायत हैं। ऐसे बेईमानों को सेवा से पृथक करो और एफआईआर करके जेल भेजो। करप्शन के मामले में जीरों टॉलरेंस की नीति अपनाओ और किसी भी बेईमान को मत छोड़ो। सीएम ने जलजीवन मिशन की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि मेर पास जो जानकारी है, उसमें अब तक बेहद कम परिवारों को घरेलू कनेक्शन मिले हैं। काम की गति बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 809 गांवों में योजना संचालित हो रही है। कार्य की गुणवत्ता भी ठीक करें। यदि ठेकेदार ने कोई काम पूरा नहीं किया तो पेमेंट रोके। मुझे पूरा काम परफेक्ट चाहिए। उन्होंने एसई को कार्य का निरीक्षण करने और कलेक्टर को हर सप्ताह समीक्षा करने को कहा।

सीएम ने जनप्रतिनिधियों को एक-दो एकड़ में प्राकृतिक खेती करने को कहा था। ताकि जनता को प्रेरणा मिल सकें। सीएम ने कहा कि मैं स्वयं भी कर रहा हूं। उन्होंने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती के इच्छुक किसानों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने को भी कहा। सीएम को बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि रीवा में नशा मुक्ति अभियान के तहत 219 प्रकरण बनाए गए। 160 स्थानों से अवैध शराब जब्त की गई। हुक्का लाउंज बंद कराए गए।

Leave a Reply

Next Post

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसौद में ली अधिकारियों की बैठक

शेयर करेमुख्यमंत्री ने कहा-एक भी पात्र हितग्राही राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर योजना का लाभ पाने से ना हो वंचित, घर-घर करें सर्वे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सक्ति नया जिला बना है, लोगों में उत्साह है। जिले की स्थापना और प्रथम अधिकारी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव