छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार 15 साल नहीं होती तो राज्य और विकसित होता : कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

4 सालो में धान खरीदी, बेरोजगारी दर, वनोपज खरीदी, लोकसेवा परीक्षा में राज्य में नया कीर्तिमान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य के 23वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 सालो तक भाजपा की सरकार नहीं होती राज्य और प्रगति की ओर अग्रसर होता। 4 सालो में राज्य के रोजगार किसानी, व्यापार, उद्योग, शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। 2018 में भाजपा सरकार के समय राज्य की बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत आज प्रदेश की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम 0.2 प्रतिशत है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब 2018 में प्रदेश में धान की खेती 22 लाख हेक्टेयर होती थी, आज प्रदेश में 30 लाख हेक्टेयर रकबे पर धान की खेती हो रही है। रमन राज में 12 से 16 लाख किसान ही धान बेचते थे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस वर्ष लगभग 26 लाख किसानों ने धान बेचने के लिये पंजीयन कराया है। 2018 की तुलना में प्रदेश में सिंचाई के रकबे में भी 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन राज में प्रदेश में 3000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो गये थे आज इनमें से 2600 से अधिक स्कूलों को फिर से शुरू किया गया है, राज्य में 450 से अधिक अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गये है। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब मात्र 7 वनोपजों की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी, कांग्रेस की भूपेश सरकार बनने के बाद 65 वनोपजों की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। भाजपा सरकार के समय राज्य में मात्र धान की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी आज राज्य में धान के अलावा मक्का, गन्ना, मूंग, उड़द, गौण अन्न रागी, कोदो, कुटकी की भी समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। भाजपा के राज्य में सरकार नौकरी में भर्तियां बंद हो गयी थी, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सभी विभागों में भर्तियां शुरू हुई। भाजपा के 15 साल में राज्य लोक सेवा आयोग की मात्र 9 परीक्षा हुई थी, कांग्रेस के 4 साल में हर साल पीएससी की नियमित भर्ती परीक्षा हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा शासन काल में उद्योग लगाने के लिये एनओसी लेने में उद्योगपतियों को विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एकल खिड़की प्रणाली लागू की गयी। रमन राज में तहसील कार्यालयों में नामांतरण, फौती के प्रकरणों की पेडेंसी में 70 प्रतिशत की कमी आई है। भाजपा सरकार के समय सिटिजन चार्टर केवल सरकारी दफ्तर के दरवाजे की शोभा बढ़ाते थे आज उन पर कड़ाई से अमल होता है। रमन सरकार के समय 15 साल में मात्र 4 मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर खुला, भूपेश सरकार ने 4 साल में 8 मेडिकल कॉलेज खोला कांकेर, महासमुंद, कोरबा खुल गये, जांजगीर, कवर्धा, दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़ की घोषणा, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का शासकीयकरण किया गय। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

राज्योत्सव कार्यक्रम के मंच में एक ही सोफे में बैठने के बावजूद ना नजरें मिलती दिखीं और ना ही बातें करते नजर आए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी ( सरगुजा) – मै पार्षदों के द्वारा चुनी गई हूं। यहां पार्षदों और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के लिए मंच के सामने बैठने के लिए कोई ठीक व्यवस्था तक नही दी गई है तथा मंच में कहीं भी नगर पालिका अध्यक्ष […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप