भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसौद में ली अधिकारियों की बैठक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री ने कहा-एक भी पात्र हितग्राही राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर योजना का लाभ पाने से ना हो वंचित, घर-घर करें सर्वे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सक्ति नया जिला बना है, लोगों में उत्साह है। जिले की स्थापना और प्रथम अधिकारी बनने का सौभाग्य आप लोगों को मिला है। पूरे जोश के साथ काम करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। मुख्यमंत्री ने आज सक्ति जिले के हसौद ( जैजैपुर ब्लॉक) में भेंट मुलाकात अभियान के तहत अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अधिकारियों के साथ लाभान्वित होने वाली जनता को भी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। नए जिले में काम की अपार संभावनाएं हैं। आपको संतोष होगा कि जिले को मैंने स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि किसानों व ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं। नामांकन, बटवारा, खतौनी के प्रकरणों का मौके पर निराकरण करें। सभी भूमिहीन ग्रामीण मजदूरों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ दिलाएं। दौरे में योजनाओं के प्रचार प्रसार की कमी मिली। मुनादी और व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें लाभ दिलाएं। एक भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होने चाहिए।
मुख्यमंत्री बघेल ने जाति प्रमाण पत्रों में त्रुटि होने की गुंजाइश को दूर करने के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। इससे मात्रात्मक त्रुटि वाली समस्या दूर होगी। श्री बघेल ने कहा कि सभी गौठानों में गोबर खरीदी हो। कोई भी पंजीकृत किसान और पशुपालक गौठान के लाभ से वंचित न हो। उन्होंने गोठान की वर्तमान प्रगति पर असंतोष जताते हुए इसे सुधारने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की गौठान योजना के संचालन में जनभागीदारी जरूरी है। जो गौठान समितियां काम नहीं कर रही हैं, उन्हें भंग किया जाए। नई और उत्साही लोगों को समितियां में सदस्य बनाकर मौका मिलेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से बेहतर तरीके से गौठान संचालित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश थमने के बाद तेजी से सड़कों के मरम्मत काम शुरू हों। सर्वाधिक खराब रोड में पहले सुधार किया जाए। दिसंबर तक सभी मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तेजी से काम करने की जरूरत है। दो किलोमीटर सड़क बनाने के लिए दो साल तक इंतजार नहीं किया जा सकता। बघेल ने कहा कि सेमरिया पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित 32 किसानों की मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी आई है। प्रशासन प्राथमिकता से इनका निराकरण कर राशि दिलाएं। उन्होंने छपोरा विद्युत उपकेंद्र की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की सक्ति जिले में कोसा वस्त्र का अच्छा कारोबार फैला है। काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। बुनकर समितियों को पर्याप्त कोसे फल की आपूर्ति नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा की बस्तर अथवा राज्य के अन्य हिस्सों से मंगाकर बुनकरों को कोसा उपलब्ध कराया जाएगा। उनका कारोबार बंद होने नहीं दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पावर प्लांट से निकले फ्लाई एश का समुचित निपटारा होने चाहिए। कहीं पर भी इसके डंप किए जाने की शिकायत दौरे में किसानों ने की है। इससे किसानों के खेत के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है। उन्होंने कलेक्टर सक्ति को प्लांट मालिकों की बैठक लेकर पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव एस भारतीदासन, प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी अहीरे, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्धिकी सहित नवगठित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

जयवर्धन ने सिंधिया को बताया पनौती, बाेले- उनके जाते ही जीतने लगी कांग्रेस

शेयर करेग्वालियर में 57 साल बाद कांग्रेस का महापौर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 अक्टूबर 2022। भोपाल में कांग्रेस के नगरीय निकाय सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप