बंगाल: गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से किया हमला, फायरिंग में दो तस्कर ढेर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 12 नवंबर 2021। भारत और बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को रोकने के दौरान बीएसएफ को खासा मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से लगी बांग्लादेश की सीमा पर उभरी। बताया गया है कि बांग्लादेश की तरफ से कुछ स्मग्लर तड़के 3 बजे गोतस्करी के मकसद से भारत की तरफ घुसपैठ करने लगे। जब तस्करों को रोका गया, तो उन्होंने जवानों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। आखिरकार बीएसएफ को अपने बचाव में फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो बांग्लादेशियों की मौत हुई है। बीएसएफ ने इस घटना के बाद बयान जारी कर बताया कि तस्करों ने सीमा पर बाड़े पार करने के लिए लोहे की रॉड्स का इस्तेमाल कर सीढ़ियां बनाईं। इस दौरान जब बीएसएफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्कर जवानों पर टूट पड़े। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। बचाव के लिए बीएसएफ को गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें दो स्मग्लरों के मारे जाने की खबर है। 

बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के विवाद पर आज बंगाल में होगी चर्चा

पश्चिम बंगाल में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पहले ही राज्य में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाए जाने को लेकर विवाद जारी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर निकले हैं और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्य के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा मस्क की कंपनी का अंतरिक्ष यान, 60 साल में 600वें यात्रियों को स्पेस में पहुंचाने का रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर न्यूयार्क 12 नवंबर 2021। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का कैप्सूल आज यानी शुक्रवार सुबह चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गया। इसी के साथ अंतरिक्ष यात्रा के पिछले 60 साल के इतिहास में अमेरिका ने 600वें […]

You May Like

सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी