मनेंद्रगढ़ वन मंडल में आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया शिकार, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

एमसीबी(सरगुजा)– 03 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर के मनेंद्रगढ़ वन मंडल में तेंदुआ का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों मे दहशत है। आदमखोर हो चुके तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।  मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के सिंगरौली गांव के पुरनिहापारा में मंगलवार की सुबह बड़ी घटना हुई। गांव में रहने वाली उमाबाई पत्नी नान बैगा करीब 7: 30 बजे अपने घर के पास थी। इसी दौरान तेंदुआ वहां पहुंचा।

वह महिला को उठाकर ले गया। तेंदुए ने महिला के गले पर वार किया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल रेंजर चंद्रमणि  तिवारी टीम के साथ पीड़ित परिवार की मदद में रहे। मनेन्द्रगढ़ वनमंडल में आदमखोर तेंदुए का यह तीसरी बार हमला है। पहले दो हमले कुंवारपुर रेंज में कर चुका है अब तेंदुए के द्वारा तीसरा यह हमला रेंज जनकपुर में किया गया। हमले की खबर मिलने के बाद मनेन्द्रगढ़ वनमंडल डीएफओ लोकनाथ पटेल भी आज जनकपुर दौरे रहे।

Leave a Reply

Next Post

सदन में गरमाया शराब-आरक्षण का मुद्दा, पक्ष-विपक्ष ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन धर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। नारायणपुर की घटना को लेकर बीजेपी सदस्यों ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान