नरेला में फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन लोगों की हुई मौत; छह घायल, मौके पर दमकल विभाग की टीम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 जून 2024। नरेला औद्योगिक इलाके में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों को भागने के दौरान चोट लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है, पाइप लाइन में से एक में गैस लीक होने से आग फैल गई। जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।

Leave a Reply

Next Post

पांच दिन अंधड़-गर्मी से राहत नहीं; महाराष्ट्र में हादसों में आठ की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 जून 2024। उत्तर भारत को पांच दिन अंधड़ और गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। राजस्थान में अंधड़ से उखड़े पेड़ की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हो गई। महाराष्ट्र में वर्षाजनित हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। संपत्ति […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज