चीन-पाकिस्तान से सुधरेंगे रिश्ते? समरकंद में शी जिनपिंग और शाहबाज शरीफ से मिल सकते हैं PM मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अगस्त 2022। समरकंद में अगले महीने होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में मेल-मुलाकातों को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है। न ही इन्हें खारिज किया गया। लेकिन दो साल के बाद प्रत्यक्ष रूप से होने जा रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यदि सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी की दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात होती है तो यह रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। एससीओ शिखर सम्मेलन 15-16 सितंबर को होने जा रहा है। कोरोना के चलते पिछले दो सालों के दौरान यह वर्चुअल तरीके से हो रहा था। लेकिन इस बार सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्ष प्रत्यक्ष तौर पर मौजूद रहेंगे। इसलिए आमने-सामने बात होने की संभावना भी है। कई बार इस प्रकार की वार्ता पूर्व निर्धारित होती है तो कई बार अचानक भी हो जाती है।

मुलाकात की इस्लामाबाद ने भी संभावना जताई
दरअसल, एक दिन पहले इस्लामाबाद से सरकारी सूत्रों के हवाले से एक खबर आई थी, जिसमें यह उम्मीद जताई गई है कि शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद से इन अटकलों को बल मिला है। हालांकि, इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर बताने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मोदी की यह पहली मुलाकात होगी। कश्मीर में हालांकि, पिछले साल से शुरू हुआ संघर्ष विराम काफी हद तक प्रभावी रहा है लेकिन सीमापार से प्रायोजित आतंकवाद समेत तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिन पर इस दौरान बातचीत हो सकती है।

कूटनीतिक चैनल काम कर रहा
सूत्रों के अनुसार, सम्मेलन के दौरान अलग से द्विपक्षीय बैठकों को लेकर पर्दे के पीछे कूटनीतिक चैनल काम कर रहा है। इसके सकारात्मक नतीजे अपेक्षित बताए जाते हैं। हालांकि, ताइवान के ताजा घटनाक्रम के आलोक में चीन के रुख को लेकर कुछ भी कहना संभव नहीं है। यदि प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत होती है तो वह एलएसी पर दो सालों से कायम गतिरोध को दूर करने में मदद मिल सकती है। मालूम हो कि एलएसी पर गतिरोध 16 दौर की सैन्य कमांडर वार्ता के बावजूद कायम है।

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई एयरपोर्ट से 100 करोड़ की हेरोइन और कोकीन जब्त, कस्टम के हत्थे चढ़ा तस्कर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 13 अगस्त 2022। चेन्नई एय पोर्ट पर कस्टम्स विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इथियोपियाई एयरलाइंस से अदीस अबाबा से पहुंचे एक यात्री से 9.590 किलोग्राम वजन की हेरोइन और कोकीन जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज