बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अभिनेता फराज खान की मदद के लिए आगे आए, चुका दिए सारे मेडिकल बिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पूर्व बॉलीवुड एक्टर फराज खान बेंगलुरु के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. उनकी कंडीशन क्रिटिकल है। फराज को ब्रेन इनफेक्शन और निमोनिया हुआ है. एक्टर सलमान खान फराज की मदद को आगे आए हैं। उन्होंने फराज के मेडिकल्स बिल्स दिए हैं. एक्ट्रेस और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने ये जानकारी दी है।

कश्मीरा ने किया ये पोस्ट

कश्मीरा शाह ने लिखा- आप सच में महान इंसान हो सलमान खान. फराज खान की देखभाल करने और उसके मेडिकल बिल्स के लिए थैंक्यू. एक्टर फराज खान क्रिटिकल कंडीशन में हैं. और सलमान खान उनके साथ खड़े हैं और उनकी मदद कर रहे हैं जैसे कि वो बाकी और लोगों की मदद करते हैं. मैं हूं और हमेशा उनकी सच्ची प्रशंसक रहूंगी. अगर लोगों को ये पोस्ट पसंद नहीं आती तो मुझे इसकी परवाह नहीं. तुम्हारे पास मुझे अनफॉलो करने का ऑप्शन है। ऐसा मैं फील करती हूं. मैं फिल्म इंडस्ट्री मैं जितने भी लोगों से मिली हूं, उसमें मुझे लगता है कि वो सबसे सच्चे इंसान हैं।

https://www.instagram.com/p/CGVIUl6nZeL/?utm_source=ig_web_copy_link

पूजा भट्ट ने की थी मदद की अपील

पूजा भट्ट ने लिखा था, “प्लीज जितना हो सके शेयर कीजिए और कॉन्ट्रिब्यूट कीजिए. मैं भी कर रही हूं. बहुत आभारी रहूंगी अगर आप में से भी कोई कर सके तो.” फराज से जुड़ी बाकी जानकारियां पूजा द्वारा शेयर किए गए फंडरेजर में साझा की गई हैं। ये फंड रेजर फराज के परिवार द्वारा ही शुरू किया गया है. इसमें लिखा है, “फराज तकरीबन एक साल से सीने में कफ और संक्रमण से लड़ रहा है. हाल ही में जब हालत ज्यादा बिगड़ गई तो डॉक्टर ने उसे भर्ती हो जाने के लिए कहा।”

कौन हैं फराज खान?

फराज, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता यूसुफ खान के बेटे हैं. 90 के दशक में फराज ने कुछ कमाल की फिल्मों में काम किया। फराज की फिल्मों की बात करें तो वह फरेब, पृथ्वी, लव स्टोरी 98, मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी, दिल ने फिर याद किया, और चांद बुझ गया जैसी फिल्मों में नजर आए।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती पर पीएम मोदी, शाह समेत कई दिग्गजों ने किया याद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2020। देश के 11वें राष्ट्रपति भारत रत्न डा. कलाम की आज 89वीं जयंती है। वह देश के 11वें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 2002-2007 था। 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था। आज जंयती के अवसर पर देश के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप