शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर ‘मन्नत’ की तीसरी मंजिल तक पहुंचे 2 युवक…पुलिस ने लिया हिरासत में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 मार्च 2023। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ की दीवार फांदकर अंदर घुसने के आरोप में गुरुवार को गुजरात के दो युवकों को हिरासत में लिया। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, 19-20 साल के दोनों युवकों को बंगले में घुसने पर वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और शाहरुख से मिलना चाहते थे। अधिकारी ने बताया कि परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक गुरुवार रात ‘मन्नत’ की दीवार फांदकर अंदर घुसे और घुसने के बाद दोनों तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे थे। हालांकि तभी बंगले के सिक्योरिटी गार्ड्स की नजर उन पर पड़ गई और पकड़ लिया गया। बाद में इन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार घटना के समय शाहरुख खान घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस मामले में बिना इजाजत के परिसर में घुसने सहित आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मार्च 2023। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार है और उनकी हालत […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही