गाजीपुर में बवाल: सपा प्रतिनिधिमंडल पर जानलेवा पथराव, पुलिसकर्मी लहूलुहान… 10 गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गाजीपुर 23 अप्रैल 2026। गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र के कटारिया गांव में स्थानीय लोगों और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं के बीच पथराव और झड़प होने के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता-संरक्षित दबंग तत्वों और गांव के प्रधान ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने इस घटना को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पर हमला करार देते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के मुताबिक, यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गाजीपुर, करंडा, कटारिया गांव में विश्वकर्मा समाज की एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल व सपा कार्यकर्त्ताओं के साथ-साथ पुलिस पर भी सत्ता पोषित वर्चस्ववादी गांव के प्रधान द्वारा पथराव व प्राणघातक हमला किया गया। दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार करके, उन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इस हमले में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा समेत कई लोग घायल हुए हैं। भाजपा राज में न गांव सुरक्षित हैं, न शहर। उत्तर प्रदेश अराजकता के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। प्रभुत्ववादियों का पीडीए पर हमला दरअसल 95 प्रतिशत आबादी पर हमला है। गाजीपुर के कटारिया गांव में 3 दिन पहले गंगा नदी से एक लड़की का शव बरामद किया गया था। सपा विधायकों और पूर्व मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल लड़की के परिजन से मिलने गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने शुरू में सपा जिलाध्यक्ष को पार्टी प्रतिनिधिमंडल का दौरा नहीं कराने की सलाह दी थी क्योंकि शोक संतप्त परिवार और गांव के लोग लड़की की मौत पर दिए जा रहे अनावश्यक ध्यान से नाखुश थे। सिंह ने कहा कि समूह को 15 लोगों तक सीमित रखने के लिए कहे जाने के बावजूद आज लगभग 200 समर्थक गांव पहुंच गए। उनके दौरे के दौरान, कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे झड़प हो गई और ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस घटना में करंडा के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और गांव में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। राजा ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और नामजद आरोपी को विधिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया था। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की मौत डूबने से हुई थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, क्योंकि मृतका और मुख्य आरोपी के बीच पहले से संबंध थे।

Leave a Reply

Next Post

दिल दहला देने वाली वारदात: छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर महासमुंद 23 अप्रैल 2026। जिले के ग्राम आमगांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मां के सामने कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग