तनाव: ऑपरेशन ‘फॉल्स फ्लैग’ के जरिए यूक्रेन पर हमला करने की फिराक में रूस, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दी जानकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

वांशिगटन 15 जनवरी 2022। यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले की निगरानी करने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि रूस की गतिविधि से लग रहा है कि वह अगले 30 दिनों के भीतर यूक्रेन पर जमीनी आक्रमण कर सकता है। लेकिन इसके लिए रूस जो खतरनाक प्लान बना रहा है वह अमेरिका और यूक्रेन के लिए बड़ा झटका हो सकता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी छवि को बनाए रखने के लिए रूस  ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन के जरिए यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है। रूस पर यह आरोप उस समय लगाया गया है जब यूक्रेन की सरकारी वेबसाइटों पर बड़े पैमाने पर साइबर हमले हुए। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि हमारे पास ऐसी जानकारी है जो इंगित करती है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन में ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन के संचालन के लिए पहले से ही सेना के एक समूह को तैनात कर दिया है। सभी जवानों को खतरनाक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  वहीं एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर ये बातें सामने आ रही हैं कि रूसी सेना की योजना सैन्य आक्रमण से कई सप्ताह पहले इन गतिविधियों को शुरू करने की है, जो जनवरी के मध्य और फरवरी के मध्य में शुरू हो सकती है। 

क्या है फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन 

फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन यानी जब किसी देश की तरफ से या किसी एजेंसी की तरफ से कोई कोवर्ट ऑपरेशन चलाया जाता है। इस ऑपरेशन का दोष किसी दुश्मन देश या फिर किसी सेकेंड पार्टी को दिया जाता है। फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन को अंजाम देने वाले की पहचान को पूरी तरह से छिपाया जाता है। इतना ही नहीं, इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम देने वाला यदि पकड़ा जाता है तो उसमें अपनी भूमिका से पूरी तरह से मुंह फेर लिया जाता है। इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम देने वाले गुप्तचरों को इस बात की पूरी जानकारी होती है कि यदि वे पकड़े गए तो सरकार उन्हें किसी तरह से भी स्वीकार नहीं करेगी।  

यूक्रेन ने अपने ऊपर साइबर हमले के बाद जताई बड़े खतरे की आशंका

रूस के साथ सीमा विवाद के बीच यूक्रेन पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है जिसके बाद से देश की कई सरकारी वेबसाइटें बंद हैं। यूक्रेन ने नागरिकों से डरने व इससे भी बड़े खतरे की आशंका जताई है। जबकि रूस, जो पहले ही पड़ोसी सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिक भेज चुका है, ने एक अभ्यास में और अधिक बलों की तैनाती की तस्वीरें टीवी पर जारी की हैं। रूस ने इस पर चुप्पी बरती है।

Leave a Reply

Next Post

बजट सत्र पर संकट के बादल: संसद के 700 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित, क्या मानसून सत्र 2020 जैसी लागू होंगी पाबंदियां?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 15 जनवरी 2022। 31 जनवरी से दो चरणों में शुरू होने जा रहे बजट सत्र पर संकट के बादल छाए हुए हैं। दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर के बीच होने जा रहे इस बजट सत्र से पहले संसद के 700 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब