जानिए क्या है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम, अभिनेत्री ने साझा की फैमिली फोटो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में एक क्यूट बेबी गर्ल(Baby Girl) के पेरेंट्स बने हैं। लंबे वक्त से फैंस अनुष्का-विराट की नन्ही बिटिया की झलक देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। तो वहीं, विरुष्का के बेटी के नाम को लेकर भी फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। अब फैंस की एक्साइटमेंट को खत्म करते हुए अनुष्का और विराट कोहली ने अपने बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ (Vamika) रखा है।

बेटी के नाम का ऐलान अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके किया है। इस पोस्ट में अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखा दी है। नन्ही ‘वामिका’ को अनुष्का ने अपनी गोद में लिया हुआ है। जबकि विराट कोहली बेहद प्यार से अपने जिगर के टुकड़े को निहार रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने अपनी खुशी भी ज़ाहिर की है। उन्होने अपने नोट में लिखा है “हम अपनी जिंदगी में बेहद प्यार के साथ रह रहे थे, लेकिन छोटी सी वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है! आँसू, हँसी, चिंता, आनंद – भावनाएँ जो कभी-कभी कुछ मिनटों में अनुभव होती हैं! आप सभी को आपकी बधाईयों, प्रार्थनाओं और गुड एनर्जी के लिए धन्यवाद।”

अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के नाम पर रखा है। ‘वामिका’ मां दुर्गा के नामों में से एक नाम है।

आपको बता दें, कि अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपने बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद ही कपल को बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरु हो गया था। हांलाकि इस दौरान विराट और अनुष्का ने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान रखने की गुज़ारिश की थी। विराट और अनुष्का ने पैपराज़ी से उनकी बेटी की तस्वीरें ना खींचने का अनुरोध किया था। साथ ही ये भी कहा था कि वह अपने बेटी की झलक खुद दिखाएंगे।

अनुष्का शर्मा ने अगस्त के महीने में अपने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। तभी से अनुष्का लगातार खबरों में बनी हुई थीं। वही उन्की बेटी भी इंटरनेट संसेशन बन गई है। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि अनुष्का और विराट की बेटी पॉपुलेरिटी के मामले में सैफ-करीना के बेटे तैमूर को भी पछाड़ देंगी।

आपको बता दें, ‘वामिका’ जन्म लेते ही देश के सबसे अमीर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वामिका 1250 करोड़ की सम्पत्ति की मालकिन बन गई हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘वामिका’ से जुड़ी खबरें आग की तरह फैलती हैं। कुछ ही दिनों पहले अनुष्का की बेटी की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर जबरदस्त धूम मचाई थी। लेकिन बाद में खुलासा हुआ था कि वो फेक तस्वीर थी। 

बहरहाल अब अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए उसकी पहली झलक भी दिखा दी है।

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदी पर भ्रम फैलाने के लिये रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय माफी मांगे

शेयर करेभाजपा का किसान विरोधी चरित्र बार-बार और हर बार हो रहा है बेनकाब  मोदी सरकारः किसानों से वादा खिलाफी बड़े पूंजीपतियों की सरपरस्ती बेहिसाब  छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने किया किसान हित में लगातार काम किया लाजवाब 15 साल तो छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार ने की थी […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज