बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा, नितिन गडकरी और डॉ. हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 19 फरवरी 2021। योगगुरू बाबा रामदेव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस की नई दवा लॉन्च की है। रामदेव की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। रामदेव ने कहा है कि पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा। उन्होंने दावा किया कि आयुष मंत्रालय ने करोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने पतंजलि की इस दवा के रिसर्च पेपर्स भी जारी किए।

बाबा रामदेव ने कहा, ‘जब हमने कोरोनिल के जरिए लाखों लोगों को जीवनदान देने का काम किया तो कई लोगों ने सवाल उठाए. कुछ लोगों को लगता है कि रिसर्च का काम केवल विदेशों में ही हो सकता है. आयुर्वेद के रिसर्च पर ज्यादा शक किया जाता है। पतंजलि की दवा कोरोनिल पर जो भी शक किया जा रहा था वो शक के बादल अब छंट चुके हैं।’ वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आयुर्वेद की प्रमाणिकता और बाबा रामदेव पर किसी तरह का शक नहीं किया जाना चाहिए. बाबा रामदेव का सपना ही भारत सरकार का सपना है।

पिछले साल भी लॉन्च की गई थी कोरोनिल दवा

इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद ने 23 जून 2020 को कोरोनिल टैबलेट और स्वासारि वटी दवा लॉन्च की थी, जिसमें दावा किया गया था कि ये दवा कोविड-19 को सात दिनों के भीतर ठीक कर सकती है। हालांकि दवा लॉन्च होते ही आयुष मंत्रालय ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है. इसके बाद मंत्रालय ने पतंजलि को दवा का विज्ञापन करने से भी रोक दिया था।

पतंजलि ने पहले दावा किया था कि दो आयुर्वेद-आधारित दवाओं ने कोविड-19 मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल के दौरान 100 फीसदी अनुकूल परिणाम दिखाए हैं, सिवाय एक लाइफ सपोर्ट सिस्टम के. हालांकि आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को कोरोनिल बेचने की अनुमति दे दी थी।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल ऑक्शन 2021 में खिलाड़िय़ों पर जमकर 'धन वर्षा', नीलामी के बाद ऐसा है सभी 8 टीमों का फुल स्क्वॉड

शेयर करेIPL 2021 सीजन के लिए चेन्नई में नीलामी पूरी सभी फैन्स को आईपीएल 2021 का बेसब्री से इंतजार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए चेन्नई में नीलामी पूरी हो गई। अब फैन्स को दुनिया की सबसे लुभावनी टी20 लीग का बेसब्री से इंतजार है। संभावना है कि इस साल आईपीएल भारत […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा