शराब नीति पर भाजपा बनाम आप: संबित पात्रा बोले- केजरीवाल के 9 समन और 18 बहाने, मंत्री आतिशी का ईडी से सवाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 मार्च 2024। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी समन पर पेश न होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल समन के नाम पर डरा रहे हैं। बेल को राहत समझने की कोशिश न करें। नौ समन पर 18 बहाने लगा रहे हैं। दिन रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले समन से भाग रहे हैं। दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा ने कहा कि एक भी समन की केजरीवाल ने लाज नहीं रखी। मुख्यमंत्री टेक्निकल बहाने बना रहे हैं। अब उनके बाहने नहीं चलने वाले हैं। केजरीवाल को नौ समन 18 बाहने बना रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पात्रा ने कहा कि अगर आपको शक है तो समन भेजिए, आप जांच कराएं, जो हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे। आज वो लोग समन से भाग रहे हैं। समन से डर रहे हैं। बीते छह महीने में नौ समन भेजे गए हैं। अक्तूबर से मार्च तक समन भेजा गया। लेकिन एक भी समन की लाज नहीं रखी। जांच एजेंसियों दस्तावेजों के आधार पर काम करती हैं। सबूत कहीं न कहीं छूट ही जाते हैं।

आतिशी ने ईडी पर कसा तंज
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ईडी की तरफ से कल प्रेस रिलीज जारी की गई। प्रेस रिलीज जारी कर ईडी ने आरोप लगाया था कि आप ने रिश्वत ली। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। शराब कांड में 100 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ ऐसा ईडी का आरोप है।  ईडी इस बात को सुप्रीम कोर्ट में उठा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को अपने आदेश में ख़ारिज कर दिया है। तो फिर ईडी इसको कल प्रेस रिलीज के माध्यम से क्यों उठा रही है? ईड क्यों प्रेल रिलीज दे रही है? क्या वो कोई पोलिटिकल पार्टी है? वो भी ऐसे आरोप पर प्रेस रिलीज़ दे रहे हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

नायब सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे नए मंत्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 19 मार्च 2024। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 4:30 होगा। सूत्रों के अनुसार, आज छह विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, आज मंत्रिमंडल में सुभाष सुधा, सीमा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान