मैं बॉलीवुड में किसी कैंप से नहीं हूं, करन जौहर पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता : कार्तिक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 दिसम्बर 2021 । बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को करन जौहर ने फिल्म ‘दोस्ताना-2’ के लिए साइन किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद फिल्म को लेकर अपडेट आया कि कार्तिक को ‘अन प्रोशनल’ बिहेवियर के कारण इस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया था। इस मामले पर कार्तिक ने अब चुप्पी तोड़ दी है।

मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता
कार्तिक एक प्रोग्राम शामिल हुए थे जहां उनसे ‘दोस्ताना-2’ पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, ‘मैं किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं हूं। मैं यहां अपने टैलेंट के कारण पहुंचा हूं। मैं करन जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना-2′ पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।’
धर्मा प्रोडक्शंस ने इस साल अप्रैल में कार्तिक फिल्म से बाहर कर दिया था। प्रोडक्शन की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा कि, ‘प्रोफेशनल परिस्थितियों की वजह से, हम कोलीन डी-कुन्हा डायरेक्टेड फिल्म ‘दोस्ताना-2’ की कास्टिंग दोबारा करेंगे। बता दें, कार्तिक ने‘दोस्ताना-2’ की करीब 20 दिनों की शूटिंग पूरी कर चुके थे।

कार्तिक का वर्कफ्रंट
कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अभी दिल्ली में ‘शहजादा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसका डायरेक्शन रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म में परेश रावल, कृति सेनन, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय नजर आएंगे। ‘शहजादा’ 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक के पास ‘फ्रेडी’ ‘भूल भुलैया 2’ , ‘कैप्टन इंडिया’ और साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म उनके पास हैं।

Leave a Reply

Next Post

IND vs NZ टेस्ट:टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 8वीं बार अश्विन का शिकार हुए लाथम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 दिसम्बर 2021 । भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट में तीसरे दिन का खेल जारी है। जहां टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रनों का टारगेट रखा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी 276/7 पर घोषित की। लक्ष्य का पीछा करते हुए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप