आईटी इंजीनियर से अभिनेता बने रोहित राज

शेयर करे

अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म “मिस्ट्री ऑफ द टैटू” में आएंगे नज़र

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 21 अप्रैल 2023। फिल्मों में अभिनय का शौक एक ऐसा जुनून होता है कि किसी और क्षेत्र में काम करने वाला इंसान भी अपने प्रोफेशन को त्याग कर बॉलीवुड जगत में आ जाता है। इसका ताजा उदाहरण हैं रोहित राज जो एक आईटी इंजीनियर रहे हैं मगर अब वह अपना फ़िल्म डेब्यू करने को तैयार हैं। अपने सपने को जीते हुए रोहित राज फिलहाल अपनी पहली फीचर फिल्म “मिस्ट्री ऑफ द टैटू” की शूटिंग में व्यस्त हैं।  इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में अर्जुन रामपाल, मनोज जोशी, डेजी शाह और अमीषा पटेल भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। इन दिनों रोहित लंदन में इस अनूठे सब्जेक्ट वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो एक बैरिस्टर की भुमिका अदा कर रहे हैं। उनका किरदार अपनी गजब की बुद्धिमानी से दो दशक पुराना हत्या का एक उलझा हुआ मामला हल करता है। हेल्थ व फिटनेस को लेकर हमेशा सचेत रहने वाले और मिक्स मार्शल आर्ट्स सीख रहे रोहित राज काफी भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में अर्जुन रामपाल जैसे मंझे हुए अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला और उनसे उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिला। रोहित कहते हैं “फ़िल्म के मेरे सभी साथी कलाकार बहुत अच्छे हैं। खासकर अर्जुन सर ने शूटिंग के दौरान मेरा बहुत सपोर्ट किया। वह जितने काबिल एक्टर हैं उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं। बचपन से ही बड़े पर्दे पर खुद को देखने की ललक लिए रोहित राज अब अपने ख्वाब को हकीकत में बदलता देखकर काफी उत्साहित हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित ने कई टीवी धारावाहिकों और विज्ञापन फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है।

रोहित राज ने अभिनय शैली को सीखने समझने के लिए बाकायदा एक्टिंग की विशेष तकनीक का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने मुम्बई में बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल और पांडिचेरी के आदिशक्ति थिएटर आर्ट्स से अदाकारी की बारीकियों को सीखा है, यही वजह है कि सेट पर वह बिल्कुल नए कभी नहीं लगे। मोनार्क ग्रुप और महादेवन गणेश द्वारा निर्मित फ़िल्म मिस्ट्री ऑफ द टैटू” क्लैरसी साथप्पन द्वारा निर्देशित है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- पंच प्रण का संकल्प भारत को उस ऊंचाई पर ले जाएगा, जिसका वह हकदार है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 21 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को 16वें ‘सिविल सेवा दिवस’ कार्यक्रम के समापन सत्र और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप