शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 07 अक्टूबर 2026। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन जल्द शाहरुख और सुहाना खान स्टारर फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख ने उन्हें एक खास सलाह दी थी, जिसे वह आज भी याद रखते हैं।

जब क्रिकेट खेला करते थे अभिषेक
बीबीसी से बात करते हुए अभिषेक ने बचपन के रविवारों को याद किया। अभिनेता ने बताया कि उस समय वह फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के घर पर उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन और सिकंदर खेर के साथ क्रिकेट खेला करते थे। उस दौरान शाहरुख खान इस ग्रुप के लिए एक बड़े भाई और मार्गदर्शक की तरह थे।

शाहरुख ने ली थी अभिषेक की जिम्मेदारी?
बातचीत में आगे अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान को अपना बड़ा भाई बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा उनके काम को लेकर उनका साथ दिया है। एक्टर ने यह भी बताया कि शाहरुख ने कई बार उनकी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने कई बार सच में मेरी जिम्मेदारी ली है, जिसमें ‘किंग’ भी शामिल है।’

कौनसी है अभिषेक की पसंदीदा फिल्म?
अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले शाहरुख के साथ हुई एक बातचीत को याद करते हुए अभिषेक ने बताया कि उन्होंने एक बार ‘बादशाह’ से पूछा था, ‘आपकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है?’ इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, ‘मेरी पसंदीदा फिल्म वही है, जो मैं इस समय कर रहा हूं, क्योंकि अगर वह मेरी पसंदीदा फिल्म नहीं है, तो मैं उसे क्यों कर रहा हूं?’

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने शाहरुख की इस सोच को अपने करियर में भी अपनाया। उन्होंने कहा, ‘इसलिए, जो मैं अभी कर रहा हूं, वही मेरा पसंदीदा होना चाहिए। जो कुछ पहले हो चुका है, वह बीत चुका है। मैं उसके बारे में नहीं सोचता। इस समय मेरी पसंदीदा फिल्म ‘किंग’ है।’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘किंग’

  • ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
  • गौरी खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद की मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं।
  • ‘किंग’ से सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डी.के. सोनी को मिला एलीट लीडरशिप अवार्ड 2026

शेयर करेजनहित, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय भूमिका के लिए हुए सम्मानित ‘आउटस्टैंडिंग एडवोकेट एंड पब्लिक इंटरेस्ट एक्टिविस्ट’ श्रेणी में मिला राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अंबिकापुर, 07 अक्टूबर 2026। जनहित, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों के लिए लंबे समय से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में जॉब का गोल्डन चांस: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी....|....सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट....|....ड्यूटी पर तैनात 112 आरक्षक की संदिग्ध मौत....|....एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी....|....पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की....|....दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर....|....मेसी का विदाई मैच: अर्जेंटीना की जर्सी में उमड़ पड़ा जनसैलाब....|....तातोपानी सीमा नाका फिर खुलेगा....|....महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डी.के. सोनी को मिला एलीट लीडरशिप अवार्ड 2026....|....शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी